{"_id":"5d1ed5238ebc3e3c797c532b","slug":"ratnagiri-tiwari-dam-breached-due-to-crabs-says-maharashtra-water-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र जल मंत्री का अनोखा बयान, केकड़ों के कारण टूटा रत्नागिरी का तिवारे बांध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र जल मंत्री का अनोखा बयान, केकड़ों के कारण टूटा रत्नागिरी का तिवारे बांध
Fri, 05 Jul 2019 10:15 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत ने गुरुवार को एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि रत्नागिरी जिले का तिवारे बांध केकड़ों के कारण टूटा है। उन्होंने दावा किया है कि बांध के आसपास काफी मात्रा में केकड़े आ गए थे। जिसके कराण लीकेज होने लगी। बता दें इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सावंत ने कहा, "पहले कोई लीकेज नहीं थी। लीकेज तब शुरू हुई जब बांध के आसापस बड़ी संख्या में केंकड़े आ गए। स्थानीय लोग इस मामले को हमारे संज्ञान में लाए और हमारे विभाग ने इसपर कार्रवाई की। ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी।"
विज्ञापन
तीन जून को बांध के टूटने से यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने यहां से 19 शवों को बरामद किया है। यहां लगातार तीसरे दिन भी तलाश अभियान जारी है। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर महेश कुमार का कहना है, "आज सुबह एक और शव मिला है। कुल 19 शव बरामद किए गए हैं। हम लगातार तलाशी अभियान कर रहे हैं।"
विज्ञापन
Maharashtra: Search operation in Ratnagiri, where #TiwareDam was breached, enters third day. NDRF Inspector Mahesh Kumar says, "One more body was recovered this morning, total 19 bodies have been recovered so far. We are doing continuous search operation." pic.twitter.com/psEyzGD1J6
— ANI (@ANI) July 5, 2019
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जाएगी। फडणवीस ने अपने जल संसाधन और सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन से भी दौरा करने के लिए कहा है।
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के चलते रत्नागिरी में तिवारे बांध टूट गया था। इससे बांध के नीचे बसे सात गांवों में बाढ़ आ गई। बांध के पास स्थित 12 घर भी बह गए थे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ को भेजा गया। इस घटना के कारण भेंडेवाड़ी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है, जो तिवारे ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है।
