फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rare Himalayan vulture seen in Maharashtra Tiger Reserve

महाराष्ट्र : टाइगर रिजर्व में देखा गया दुर्लभ हिमालयन गिद्ध

Thu, 27 May 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 May 2021 03:23 AM IST
सार

वन संरक्षक भाटे ने बताया कि हिमालयन ग्रिफन गिद्ध 9 मई को सह्याद्री टाइगर रिजर्व में सुबह लगभग 10 बजे देखा गया था। इसके बाद हमने 10 दिनों तक लगातार इसे खोजने का प्रयत्न किया लेकिन उसके बाद इसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Rare Himalayan vulture seen in Maharashtra Tiger Reserve
गिद्ध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

परिंदों की दुनिया का दुर्लभ और अनोखा पक्षी ‘हिमालयन ग्रिफन गिद्ध’ हाल ही में महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व में देखा गया। यह विशाल पक्षी आमतौर पर हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। वन संरक्षक व पक्षी विशेषज्ञ रोहन भाटे ने हिमालयन गिद्ध को पर्वत श्रृंखलाओं के बीच उड़ते देखा और संतोष चालके ने इसे कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन


ग्रिफन गिद्ध के बारे में कहा जाता है कि यह 1200 से लेकर 5000 मीटर की ऊंचाई पर देखे जा सकते हैं। यह हजारों किलोमीटर की सहज यात्रा करते है। हिमालयन गिद्ध आकाश में ऊंचाई पर उड़ते हुए भोजन की तलाश करता रहता है।
विज्ञापन


हिमालयन गिद्ध एक बड़े आकार का फीके पीले रंग का पक्षी होता है जो हिमालय क्षेत्र के अलावा तिब्बत, काबुल, भूटान, तुर्किस्तान उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान के अलावा पश्चिमी चीन, मंगोलिया और दक्षिणी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में पाया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी ऊंचाई 125 सेंटीमीटर और पंखों की लंबाई 8 से 9 फुट होती हैं। ग्रिफन गिद्ध के नर और मादा एक जैसे दिखते हैं और इसका वजन 8 से 10 किलोग्राम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed