फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, जिम से लेकर स्वीमिंग पूल तक था वहां

Mon, 06 Jun 2016 05:46 AM IST
चंद्रशेखर गौड़/अमर उजाला, मथुरा
चंद्रशेखर गौड़/अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 06 Jun 2016 05:46 AM IST
विज्ञापन
ramvriksh was living a luxury life
रामवृक्ष के आवास के बाहर बनाया गया स्वीमिंग पूल। - फोटो : अमर उजाला

जवाहर बाग में कब्जा जमाए बैठे लोगों का नेतृत्व करने वाले रामवृक्ष का बेडरूम किसी राजा से कम नहीं था। उसने जिला उद्यान अधिकारी को भगाकर उनके आवास पर कब्जा कर लिया था। इस आवास को उसने अपनी आरामगाह बना लिया था। यहां उसके लिए स्वीमिंग पूल का भी प्रबंध था।

शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां

ramvriksh was living a luxury life
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला

14 मार्च 2014 को जवाहर बाग पर कब्जा जमाया गया था। जो दो जून, 2016 को पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बाद हट सका। करीब ढाई वर्ष के कब्जे के दौरान रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में कब्जाधारियों ने सरकारी अधिकारियों के कार्यालय और आवासों पर भी कब्जा कर लिया था। रामवृक्ष यादव ने जिला उद्यान अधिकारी का आवास अपने रहने के लिए चुना था।

शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां

ramvriksh was living a luxury life
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला

आवास में बने बेडरूम में सभी आधुनिक सुविधाएं थीं। एसी लगा था। डबल बेड पर अच्छी कंपनी के गद्दे पडे़ हुए थे। ड्रेसिंग टेबिल पर ब्रांडेड तेल, डियो और परफ्यूम सजे हुए थे। बेडरूम में कई तरह के अचार के पांच-पांच किग्रा के बडे़ डिब्बे भी रखे हुए थे। रसोई घर भी सजा हुआ था। यहां माइक्रोवेव ओवन सहित अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां

ramvriksh was living a luxury life
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला

आवास के बाहर अपना स्वीमिंग पूल तैयार कर रखा था। यहां चौकोर गड्ढा बनाकर उसने ईंटों का फर्श और दीवार बनाई थी। इसके बाद इसे पूरी तरह तिरपाल से ढक दिया था।

विज्ञापन

शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां

ramvriksh was living a luxury life
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला

आवास में जिम भी बनाया हुआ था। इस जिम में तीन ट्रेड मील, एक साइकिल, कुछ डंबल रखे हुए थे। आवास पर पहले झूले और छतरियां पहले से ही लगे थे। इनका भी प्रयोग किया ही जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed