Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Tech Engineer Leaves Silicon Valley Job After 18 Years to Raise Children in Bengaluru

'भारत से बेहतर कोई जगह नहीं': बच्चों की परवरिश के लिए लाखों की नौकरी छोड़ी, 18 साल बाद परिवार लौटा बंगलूरू

Sat, 21 Nov 2026 06:49 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, बंगलूरू।
अमर उजाला ब्यूरो, बंगलूरू। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 21 Nov 2026 06:49 AM IST
सार

अमेरिका में 18 साल तक शानदार करियर बनाने और ग्रीन कार्ड हासिल करने के बाद बालाजी गुरुराजन ने परिवार के लिए भारत लौटने का फैसला किया। बच्चों को भारतीय संस्कृति और रिश्तों से जोड़ने की चाह ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। आखिर क्यों छोड़ी सिलिकॉन वैली की जिंदगी? जानिए...

विज्ञापन
Indian Tech Engineer Leaves Silicon Valley Job After 18 Years to Raise Children in Bengaluru
बच्चों की परवरिश के लिए छोड़ दी सिलिकॉन वैली की नौकरी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

हजारों युवा अच्छे कॅरिअर और बेहतर जीवनशैली की तलाश में अमेरिका जाने का सपना देखते हैं, लेकिन टेक इंजीनियर बालाजी गुरुराजन और उनकी पत्नी ने करीब 18 वर्षों तक अमेरिका में रहने के बाद सिलिकॉन वैली में अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर भारत में बसने का फैसला किया। उन्होंने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगता है कि बच्चों की बेहतरीन परवरिश के लिए भारत से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती।

विज्ञापन


गुरुराजन कहते हैं, मैंने 18 साल तक अमेरिका में काम किया और ग्रीन कार्ड हासिल किया, लेकिन जब बात बच्चों की परवरिश की आई तो लगा कि अमेरिका की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, लिंक्डइन, मेटा में आईटी पेशेवर के तौर पर काम कर चुके गुरुराजन (44) ने जून में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया को अलविदा कहा और बंगलूरू आ गए। इस फैसले को कुछ लोगों ने बेवकूफी भरा बताया, लेकिन गुरुराजन कहते हैं-बच्चों को अपने देश के परिवेश में बड़े होते देखना सुकून देता है।
विज्ञापन


शुरू में आसान नहीं था अमेरिका जाकर बसना
गुरुराजन बताते हैं कि उनका जन्म और पालन-पोषण तमिलनाडु में हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से थे और नौकरी शुरू करने के बाद ही पहली बार विदेश यात्रा कर पाए थे। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने शुरू में बंगलूरू में विप्रो और फिर फिलिप्स में नौकरी की। फिर अमेरिका पहुंचे और करीब एक साल बाद माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने का उनका सपना पूरा हो गया। लेकिन अमेरिका की जिंदगी काफी मुश्किल थी। शाकाहारी होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी तो बन गई, पर अपने साथ नहीं थे
माइक्रोसॉफ्ट में काम करने के दौरान उनकी शादी हुई। बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री रखने वाली उनकी पत्नी भी बाद में वहां नौकरी करने लगीं। बेहतर नौकरी के अवसरों के लिए वे बे एरिया चले गए। क्यूपर्टिनो में घर खरीदा। फिर उन्हें मेरा ग्रीन कार्ड और अमेरिकी नागरिकता मिली।

गुरुराजन बताते हैं, अमेरिका में बच्चों की परवरिश करना मेरे अपने बचपन से बिल्कुल अलग था। मैं चचेरे भाई-बहनों और रिश्तेदारों के बीच पला-बढ़ा था। अमेरिका में पारिवारिक ढांचा गायब था। दोस्तों ने उस कमी को कुछ हद तक पूरा किया, लेकिन लोग काम के सिलसिले में शहर छोड़कर जाते थे। वहां की संस्कृति आत्मनिर्भरता पर टिकी है, हर कोई अपना काम खुद ही संभालता है।

हर वक्त आता था अपने देश लौटने का विचार
भारत लौटने का विचार हमेशा उनके दिमाग में रहता था। उनके 6 और 14 साल के दो बच्चे हैं। दोनों अमेरिका में पैदा हुए थे। उन्होंने भारत को केवल कुछ हफ्तों की छुट्टियों में ही देखा था। उन्होंने आखिरकार अपने घर को किराये पर उठाया और फर्नीचर व अन्य सामान बेचकर बंगलूरू आ गए।

बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना जरूरी था
गुरुराजन कहते हैं, हम चाहते थे कि बच्चे बड़े परिवार और अपनी संस्कृति को खुद करीब से महसूस करें ताकि वे दुनिया में कहीं भी रहें, अपनी जड़ों से जुड़े रहें। बच्चे अपने दादा-दादी, नाना-नानी, चचेरे भाई-बहनों और चाचा-चाची के साथ समय बिताने से वंचित रह रहे थे।


गुरुराजन कहते हैं, हम परिवार के साथ रहने के लिए भारत वापस आए हैं, और यहीं अपना घर बसाएंगे। उनका कहना है कि अपने लोगों और अपने परिवेश के बीच लौटकर घर का असली मतलब समझ आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed