'1962 की हार पर माफी मांगे कांग्रेस': राहुल के समझौता करने वाले पीएम से जुड़े बयान पर बरसे रिजिजू, पूछे सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था, जिसके बाज भाजपा लगातार राहुल गांधी पर हमलावर है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले प्रधानमंत्री' वाली टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस से चार सवाल पूछते हुए कहा कि पार्टी को 1962 के युद्ध में मिली हार के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के शासन में भारत गरीब देश क्यों बना रहा और देश की अर्थव्यवस्था को 'हिंदू ग्रोथ रेट' क्यों कहा गया?
किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस से चार सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने लिखा, कांग्रेस को चार सवालों के जवाब देने चाहिए।
- 1962 में मेरे गांव पर चीन ने कब्जा कर लिया था। क्या कांग्रेस 1962 में मिली अपमानजनक हार के लिए माफी मांगेगी?
- कांग्रेस ने भारत को गरीब देश बनाए रखा, ऐसा क्यों?
- भारत को सपेरों का देश क्यों कहा जाता था?
- भारत की अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए इसे 'हिंदू ग्रोथ रेट' क्यों कहा गया?"
रिजिजू की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने चीन में गुरुवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई त्रिपक्षीय बैठक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए थे।Congress must answer 4 questions: 1. My village was occupied by China in 1962. Will Congress apologize for 1962 humiliation? 2. Congress kept India a poor nation. Why? 3. Why was India called land of snake charmers? 4. Why was India's economy insulted as Hindu rate of growth? https://t.co/ojrdYYDFLA
विज्ञापन विज्ञापन— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 20, 2026
राहुल गांधी ने इन तीनों नेताओं की बैठक की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा था, "अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता। इससे पहले शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में रिजिजू ने कहा था कि राहुल गांधी को भारत के खिलाफ बयान नहीं देने चाहिए, चाहे वह देश में हों या विदेश में।
