जवाहर बाग में कब्जा जमाए बैठे लोगों का नेतृत्व करने वाले रामवृक्ष का बेडरूम किसी राजा से कम नहीं था। उसने जिला उद्यान अधिकारी को भगाकर उनके आवास पर कब्जा कर लिया था। इस आवास को उसने अपनी आरामगाह बना लिया था। यहां उसके लिए स्वीमिंग पूल का भी प्रबंध था।
शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां
2 of 10
jawahar bagh
- फोटो : अमर उजाला
14 मार्च 2014 को जवाहर बाग पर कब्जा जमाया गया था। जो दो जून, 2016 को पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बाद हट सका। करीब ढाई वर्ष के कब्जे के दौरान रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में कब्जाधारियों ने सरकारी अधिकारियों के कार्यालय और आवासों पर भी कब्जा कर लिया था। रामवृक्ष यादव ने जिला उद्यान अधिकारी का आवास अपने रहने के लिए चुना था।
शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां
3 of 10
jawahar bagh
- फोटो : अमर उजाला
आवास में बने बेडरूम में सभी आधुनिक सुविधाएं थीं। एसी लगा था। डबल बेड पर अच्छी कंपनी के गद्दे पडे़ हुए थे। ड्रेसिंग टेबिल पर ब्रांडेड तेल, डियो और परफ्यूम सजे हुए थे। बेडरूम में कई तरह के अचार के पांच-पांच किग्रा के बडे़ डिब्बे भी रखे हुए थे। रसोई घर भी सजा हुआ था। यहां माइक्रोवेव ओवन सहित अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण भी थे।
शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां
4 of 10
jawahar bagh
- फोटो : अमर उजाला
आवास के बाहर अपना स्वीमिंग पूल तैयार कर रखा था। यहां चौकोर गड्ढा बनाकर उसने ईंटों का फर्श और दीवार बनाई थी। इसके बाद इसे पूरी तरह तिरपाल से ढक दिया था।
शाही अंदाज में रहता था रामवृक्ष, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम तक थी वहां
5 of 10
jawahar bagh
- फोटो : अमर उजाला
आवास में जिम भी बनाया हुआ था। इस जिम में तीन ट्रेड मील, एक साइकिल, कुछ डंबल रखे हुए थे। आवास पर पहले झूले और छतरियां पहले से ही लगे थे। इनका भी प्रयोग किया ही जाता था।