फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ram vilas paswan undergone heart surgery son chirag paswan tweeted minister will undergo another operation

देर रात हुई रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी, पीएम मोदी-शाह ने चिराग से फोन पर की बात

Sun, 04 Oct 2020 02:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 04 Oct 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
ram vilas paswan undergone heart surgery son chirag paswan tweeted minister will undergo another operation
राम विलास पासवान-चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संरक्षक रामविलास पासवान का दिल का ऑपरेशन हुआ है। यह जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को दी। 74 साल के पासवान पिछले पांच दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं और वह देश के प्रमुख दलित नेताओ में से एक हैं। बीते कुछ हफ्तों से वे अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग पासवान से फोन पर बात की और उनका हालचाल पूछा।

विज्ञापन


चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता के दिल की सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। जरूरत पड़ने पर संभवतः कुछ हफ्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’
विज्ञापन

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से रविवार को फोन पर बात की। उन्होंने राम विलास पासवान की सेहत को लेकर बातचीत की है।

बता दें कि बिहार में 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे अहम समय पर केंद्रीय मंत्री बीमार चल रहे हैं। उनकी बीमारी की वजह से शनिवार को होने वाली लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक टल गई थी। रामविलास पासवान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल चले गए थे। 


विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में मिल रही सीटों की संख्या को स्वीकार करने की पेशकश पर निर्णय किया जाना था, लेकिन केंद्रीय मंत्री के बीमार होने के कारण इसे टाल दिया गया। गौरतलब है कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 

भाजपा ने पहले कहा था कि वह जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। एनडीए की एक अन्य सहयोगी लोजपा बड़ी संख्या में सीटों की मांग कर रही है। उसके एनडीए में रहने को लेकर संशय बरकरार है। वहीं बिहार में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर, दूसरे के लिए तीन नवंबर और तीसरे के लिए सात नवंबर क मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed