फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram mandir Trust land deal scam: AAP leader sanjay singh said, VHP is lying on deal, purchase double rate on market price

अयोध्या जमीन विवाद: संजय सिंह बोले- विहिप का दावा झूठा, दोगुने भाव पर खरीदी जमीन, इतनी रकम में मिल जाती 24 हजार वर्ग मीटर भूमि

Thu, 17 Jun 2021 01:13 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Jun 2021 01:13 PM IST
सार

संजय सिंह ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद अब तक भूमि के इस घोटाले का यह कहकर बचाव करता रहा है कि उसने यह भूमि बाज़ार से कम कीमतों पर खरीदी है। लेकिन यह बचाव तथ्यों के आधार पर बिलकुल गलत है। ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई भूमि के ठीक बगल की भूमि उससे बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है...

विज्ञापन
Ram mandir Trust land deal scam: AAP leader sanjay singh said, VHP is lying on deal, purchase double rate on market price
राम मंदिर जमीन सौदे पर आप नेता संजय सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा है कि विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का यह दावा झूठा है कि उसने राम मंदिर के लिए बाजार कीमतों से सस्ती दरों पर भूमि खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बाज़ार की वर्तमान कीमतों पर भूमि की खरीद करता तो उसे कम से कम 24 हजार वर्ग मीटर भूमि मिल सकती थी, जबकि ट्रस्ट ने 18.5 करोड़ रुपये चुकाकर केवल 12 हजार वर्ग मीटर भूमि खरीदी है। हालांकि, विश्व हिन्दू परिषद ने संजय सिंह के इन आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। संगठन ने कहा है कि अगर संजय सिंह के पास प्रमाणिक दस्तावेज हैं तो उन्होंने इस खरीद के विरुद्ध आज तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं कराई?

विज्ञापन


वहीं, संजय सिंह ने अमर उजाला से कहा कि विश्व हिन्दू परिषद अब तक भूमि के इस घोटाले का यह कहकर बचाव करता रहा है कि उसने यह भूमि बाज़ार से कम कीमतों पर खरीदी है। लेकिन यह बचाव तथ्यों के आधार पर बिलकुल गलत है। ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई भूमि के ठीक बगल की भूमि उससे बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगर आज के बाज़ार भाव पर भूमि खरीद की जाए तो उसी 18.5 करोड़ रुपये में 24,000 वर्ग मीटर भूमि खरीदी जा सकती है। जबकि ट्रस्ट ने इस कीमत को चुकाकर केवल 12 हजार वर्ग मीटर भूमि ही खरीदी है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि विहिप का यह दावा भी झूठा है कि हरीश पाठक और अंसारी के बीच हुए समझौते के कारण अंसारी उक्त भूमि सीधे ट्रस्ट को नहीं बेच सकता था। संजय सिंह ने एक दस्तावेज के सहारे दावा किया है कि हरीश पाठक और अंसारी के बीच में यह एग्रीमेंट 18 मार्च को पहले ही रद्द हो चुका था, लेकिन बाद में नया एग्रीमेंट बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप ने कहा, कोर्ट क्यों नहीं जाते?

विश्व हिन्दू परिषद् ने संजय सिंह के इन आरोपों को झूठ का एक और पुलिंदा और दलगत राजनीति का घिनौना प्रदर्शन करार दिया है। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संजय सिंह का यह दावा बिलकुल झूठा है कि भूमि बाज़ार की वर्तमान दरों से ज्यादा कीमत देकर खरीदी गई। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास दस्तावेज हैं तो उन्हें सीधे इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और अदालत में मुकदमा दायर करना चाहिए।

विहिप नेता ने कहा कि नया एग्रीमेंट बनाना बिलकुल भी गलत नहीं है। इसके पहले भी उस भूमि के 2011, 2014, 2017 और 2019 में एग्रीमेंट हो चुके थे। समयावधि बीत जाने पर उसे बार-बार आगे बढ़ाया जाता रहा। जिस एग्रीमेंट पर संजय सिंह सवाल उठा रहे हैं, उस मामले में भी यही किया गया था।  

विनोद बंसल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक-एक आरोप गैर-क़ानूनी हैं और भूमि खरीद समझौते की जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसकी सच्चाई समझ सकता है। संगठन झूठा आरोप लगाने और हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में सनाज्य सिंह पर क़ानूनी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed