फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Election list: Digvijay files nomination, Shiv Sena chose Priyanka Chaturvedi, BJP, RJD

राज्यसभा चुनाव : दिग्विजय ने मध्यप्रदेश से पर्चा भरा, प्रियंका चतुर्वेदी को भी मिला टिकट

Thu, 12 Mar 2020 09:19 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 12 Mar 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Election list: Digvijay files nomination, Shiv Sena chose Priyanka Chaturvedi, BJP, RJD
प्रियंका चतुर्वेदी
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद दिग्विजय ने उन पर दोबारा भरोसा करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा का शुक्रिया अदा किया। मध्यप्रदेश से तीन सीटें खाली हो रही हैं। भाजपा ने यहां से कांग्रेस का दामन छोड़कर पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दिया है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजीव साटव और वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता केटीएस तुलसी को भी राज्यसभा का टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को मध्य प्रदेश से मैदान में उतारा है। इसके अलावा तुलसी और फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़, शहजादा अनवर को झारखंड, राजीव साटव को महाराष्ट्र्र, वेणुगोपाल और नीरज डांगी को राजस्थान और केनेडी कोर्नेलियस खरियम को मेघालय से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने गुजरात से शक्तिसिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है जबकि हरियाणा से पार्टी ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा को चुना है। 
विज्ञापन


इसी तरह लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी को राज्यसभा की उम्मीदवारी मिली है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे के प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। प्रियंका को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने से औरंगाबाद के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रियंका का काम दिखा और हमारा काम नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शुक्ला को भी नहीं मिली टिकट

राजीव शुक्ला को भी कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में उम्रदराज, कद्दावर और अपने वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा का टिकट काट दिया है। मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह को तो महाराष्ट्र से राजीव सातव को टिकट दिया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल, भरत सिंह सोलंकी भी टिकट पाने में सफल रहे, लेकिन उम्मीदवारों में ब्रह्मण चेहरा नदारद है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी पहले से साइड लाइन चल रहे हैं। करुणा शुक्ला का भी नाम केवल चर्चाओं तक सीमित रहा। वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को भी राज्यसभा टिकट नहीं मिल पाया। करुणा शुक्ला को छोड़ दें तो उपरोक्त सभी नेता कभी कांग्रेस पार्टी के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते थे। पार्टी ने हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा पर भरोसा जताया है। राजस्थान से नीरज दांगी को मैदान में उतारा है। वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी छत्तीसगढ़ से, शहजादा झारखंड से एक उम्मीदवार बनने में सफल रहे।
 

भाजपा ने पांच सीटों पर सूची जारी की : 

भाजपा ने राज्यसभा की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसमें हरियाणा से रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी, मध्य प्रदेश से डॉ सुमेर सिंह सोलंकी और महाराष्ट्र से भागवत कराड को मैदान में उतारा है। राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होने हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 मार्च है। भाजपा के हरियाणा से उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम और रामचंद्र जांगड़ा शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। 
 

अठावले, उदयनराजे ने दाखिल किया नामांकन 

महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोंसले ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। आठवले भाजपा की सहयोगी आरपीआई (ए) के अध्यक्ष हैं और दो अप्रैल को उनका मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उदयनराजे सतारा से पूर्व लोकसभा सांसद रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

कोरोना गो... के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार गो...का नारा 

रामदास आठवले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह चीन के राजदूत के साथ कोरोना गो.. का नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन गुरुवार को राज्य विधान भवन परिसर में राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने के दौरान महाविकास आघाड़ी सरकार गो... का नया नारा लगाया।

रामदास आठवले ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सहित देश में कोरोना का उतना अधिक प्रभाव नहीं है फिर भी हमें सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना जाओ का नारा दिया है। इस बीमारी के प्रति सावधानी हम सब की जिम्मेदारी है। डॉक्टरों की जिम्मेदारी है। लेकिन अब कोरोना गो... कहते हुए हमें महाराष्ट्र के तीन दलों की महाविकास आघाडी सरकार गो.. भी कहना होगा, जिससे शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी की तीन दलों की सरकार जल्द चली जाए और भाजपानीत युति की सरकार राज्य में सत्तासीन हो।

आरजेडी ने प्रेम चंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को उतारा 

बिहार से राज्यसभा के लिए आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे प्रेम चंद्र गुप्ता और राजनीति के दिग्गज अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा है। आरजेडी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए अपने सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं जताया है। साथ ही ठाकुर और बनिया उम्मीदवार को उतार कर अपनी मुस्लिम यादव समर्थक छवि को भी सुधारने की कोशिश की है। प्रेम चंद्र गुप्ता आरजेडी के मौजूदा राज्यसभा सदस्य भी हैं। नामों की घोषणा होने के बाद दोनों नेताओं ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed