फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Election: BJP announced two more Rajya Sabha candidates from UP gave them tickets in Madhya Pradesh Karnataka Latest News Update

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और सूची, यूपी-एमपी और कर्नाटक में इन्हें मिला टिकट

Mon, 30 May 2022 11:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 May 2022 11:31 PM IST
सार

इससे पहले भाजपा ने रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों से 18 लोगों को उम्मीदवार बनाया था। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से थे।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: BJP announced two more Rajya Sabha candidates from UP gave them tickets in Madhya Pradesh Karnataka Latest News Update
राज्यसभा। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश के लिए दो, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के लिए एक-एक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। सूची में उत्तर प्रदेश से मिथेलेश कुमार और डॉ. के लक्ष्मण को टिकट दिया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश से सुमित्रा वाल्मीकि और कर्नाटक से लहर सिंह सिरोया को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले भाजपा ने रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों से 18 लोगों को उम्मीदवार बनाया था। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से थे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल,  15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं। 



किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होने हैं? 
  • उत्तर प्रदेश से 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। इन सांसदों में भाजपा के पांच सदस्य, समाजवादी पार्टी के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद हैं।
  • बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।
  • झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे।
  • ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर नए सदस्य चुने जाने हैं।
  • महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed