फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajsthan: BJP accuses Priyanka Gandhi of indulging in 'selective politics'

राजस्थान दुष्कर्म मामला: भाजपा का राहुल-प्रियंका पर हमला, कहा- पीड़िता और परिवार से मिलने तक नहीं गए

Fri, 14 Jan 2022 03:42 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 14 Jan 2022 03:42 PM IST
सार

संबित पात्रा ने कहा कि कि दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और न ही पीड़िता से मिला जो अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
Rajsthan: BJP accuses Priyanka Gandhi of indulging in 'selective politics'
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : Twitter@Bjp

विस्तार

भाजपा ने राजस्थान में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के संदिग्ध मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर शुक्रवार को निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रियंका चुनिंदा राजनीति में लिप्त हैं और अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का इस्तेमाल करती हैं। जबकि वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसे नारे देती हैं। लेकिन राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के लिए उनका सुझाव है लड़की हो तो लड़ना मना है।  

विज्ञापन


पात्रा बोले, राहुल-प्रियंका सिर्फ राजनीति करते हैं 
पात्रा ने कहा, दरअसल आप कांग्रेस के नेता हैं और केवल राजनीति कर सकते हैं। जबकि हर किसी को महिलाओं के लिए न्याय के लिए बोलना चाहिए और उनके खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जब प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण इस मुद्दे को चुनिंदा रूप से इस्तेमाल करते हैं तो यह अक्षम्य हो जाता है। 
विज्ञापन


किसी ने भी नहीं की पीड़िता के परिवार से मुलाकात
उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहनों में से कोई भी पीड़िता के परिवार से नहीं मिला और न ही पीड़िता से मिला जो अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। वे ऐसा गैर कांग्रेस शासित राज्यों में करते हैं। पात्रा ने पूछा, उन्होंने वहां पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन क्या वे राजस्थान जाकर लड़की से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि वाड्रा राजस्थान के रणथंभौर में अपना जन्मदिन मना रहे थे और भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर उनसे मिलना चाहता था, लेकिन इनकार कर दिया गया। पात्रा ने पूछा कि क्या उन्होंने (प्रियंका) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस भयावह घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed