फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath speaks US Defence Secretary Pete Hegseth told US support on terrorism commendable

India America Ties: राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से की बात, बोले- आतंकवाद पर यूएस का समर्थन सराहनीय

Tue, 01 Jul 2025 09:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 01 Jul 2025 09:41 PM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग पर अहम बातचीत हुई। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में चल रही साझेदारी की समीक्षा की और भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को अमेरिका के समर्थन के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
Rajnath speaks US Defence Secretary Pete Hegseth told US support on terrorism commendable
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को अहम बातचीत हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को अमेरिका के समर्थन की सराहना की और भविष्य में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अमेरिका द्वारा दिए गए अटूट समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद का पाकिस्तान का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड दुनिया भर में जाना जाता है।
विज्ञापन


साथ ही ये भी बताया कि दुनिया भर के आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादियों को वहां छूट प्राप्त है। बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी की समीक्षा की। इसमें चल रही परियोजनाओं के साथ-साथ नए प्रस्तावों पर भी विचार हुआ। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दोनों देशों के बीच क्षमता निर्माण और रक्षा उद्योग में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

 


आतंकवाद पर अमेरिका के समर्थन की सराहना
रक्षा मंत्री ने बातचीत के दौरान अमेरिका द्वारा भारत को आतंकवाद के खिलाफ दिए जा रहे लगातार समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती लंबे समय से आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह बनी हुई है और वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकी खुलेआम घूमते हैं। 

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार रखता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने जो भी कदम उठाए, वो सीमित, संतुलित और सिर्फ आतंकियों के ढांचे को खत्म करने पर केंद्रित थे। भारत का मकसद किसी भी तरह की और बड़ी टकराव की स्थिति पैदा करना नहीं था।

ये भी पढ़ें: केंद्र ने कई योजनाओं को दी मंजूरी: रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी, नई खेल नीति पर लगी मुहर

रक्षा उद्योग में सहयोग पर सहमति
बातचीत में दोनों नेताओं ने रक्षा उद्योग, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स शेयरिंग और संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर भी रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।


हेगसेथ ने दिया भारत आने का न्योता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की, जिसके चलते दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। इस दौरान पीट हेगसेथ ने राजनाथ सिंह को अमेरिका आने का न्योता भी दिया ताकि दोनों देश इस साझेदारी को और आगे बढ़ा सकें।

ये भी पढ़ेंः उदयगिरि और INS तमाल से बढ़ी भारतीय नौसेना की ताकत, दुश्मनों की नींद उड़ाएंगे ये समंदर के सिकंदर

पहले भी हो चुकी है बातचीत
यह राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ के बीच इस साल तीसरी बातचीत थी। हेगसेथ के अमेरिकी रक्षा मंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच लगातार संवाद हो रहा है। इससे साफ है कि दोनों देश आपसी रक्षा सहयोग को लेकर कितने गंभीर हैं।

जल्द हो सकती है आमने-सामने मुलाकात
राजनाथ सिंह ने कहा कि वो जल्द ही अमेरिकी रक्षा मंत्री से आमने-सामने मुलाकात के इच्छुक हैं ताकि भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक, सैन्य और औद्योगिक स्तर पर जारी सहयोग को और गति दी जा सके। दोनों देशों की इस बढ़ती साझेदारी से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संतुलन और शांति कायम रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed