फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udaygiri second ship Project 17A stealth frigate delivered indian Navy commissioned INS Tamal Yantar Shipyard

Indian Navy: उदयगिरि और INS तमाल से बढ़ी भारतीय नौसेना की ताकत, दुश्मनों की नींद उड़ाएंगे ये समंदर के सिकंदर

Tue, 01 Jul 2025 07:52 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 01 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

भारतीय नौसेना को प्रोजेक्ट 17A के तहत बना स्टील्थ युद्धपोत ‘उदयगिरि’ मुंबई में सौंपा गया। यह अत्याधुनिक हथियारों से लैस है और 75% स्वदेशी तकनीक से तैयार हुआ है। वहीं, रूस में INS तमाल भी नौसेना में शामिल हुआ। दोनों युद्धपोतों से भारत की समुद्री ताकत और आत्मनिर्भरता में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Udaygiri second ship Project 17A stealth frigate delivered indian Navy commissioned INS Tamal Yantar Shipyard
आईएनएस उदयगिरि - फोटो : X-@indiannavy

विस्तार

भारतीय नौसेना की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को देश में बने अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत 'उदयगिरि' को नौसेना को सौंप दिया गया। वहीं रूस के यांतार शिपयार्ड में INS तमाल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। दोनों ही जहाज भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूती देंगे।
विज्ञापन


‘उदयगिरि’ प्रोजेक्ट 17ए के तहत बना दूसरा स्टील्थ युद्धपोत है, जिसे मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने तैयार किया है। इसमें आधुनिक हथियार और सेंसर लगे हैं। यह जहाज पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों तरह के खतरों से निपटने में सक्षम है। इसे बनाने में सिर्फ 37 महीने लगे, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


क्या है प्रोजेक्ट 17ए?
प्रोजेक्ट 17ए, देश में बने शिवालिक क्लास फ्रिगेट्स का अगला संस्करण है। इसमें पुराने जहाजों के मुकाबले अधिक स्टील्थ तकनीक और ताकतवर हथियार लगाए गए हैं। इसके तहत कुल 7 युद्धपोत बन रहे हैं, जिनमें से दो 'उदयगिरि' सहित नौसेना को मिल चुके हैं। बाकी जहाज भी 2026 तक नौसेना में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केंद्र ने कई योजनाओं को दी मंजूरी: रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी, नई खेल नीति पर लगी मुहर

'उदयगिरि' में क्या-क्या खास?
उदयगिरि में सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल, मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, 76 मिमी की गन और तेज फायरिंग क्लोज-इन वेपन सिस्टम लगे हैं। यह पूरी तरह से भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को बढ़ाएगा। इसमें 75% से ज्यादा तकनीक और उपकरण स्वदेशी हैं।

उदयगिरि का गौरवशाली इतिहास
'उदयगिरि' भारतीय नौसेना के पुराने आईएनएस उदयगिरि का आधुनिक रूप है। पुराना उदयगिरि 2007 में रिटायर हुआ था, जिसने 31 साल तक देश की सेवा की। नया 'उदयगिरि' न सिर्फ ज्यादा ताकतवर है, बल्कि इसकी डिजाइन भी पूरी तरह से भारतीय है, जिसे वारशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें:  बार्सिलोना में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड, हीटवेव की चपेट में आया यूरोप; रेड अलर्ट जारी


रूस में आईएनएस तमाल की तैनाती भी बड़ी उपलब्धि
इसके अलावा रूस के कालिनिनग्राद में बने INS तमाल को भी भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह काम भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर भारत और रूस के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भारत-रूस रक्षा सहयोग का बड़ा उदाहरण है।




आईएनएस तमाल की औपचारिक डिलीवरी
आईएनएस तमाल की डिलीवरी रूस के नेवल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल और भारतीय जहाज के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा औपचारिक रूप से साइन कर पूरी की गई। यह जहाज भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान में शामिल होगा और समुद्री सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।

'उदयगिरि' और आईएनएस तमाल जैसे जहाजों के निर्माण से न केवल सुरक्षा बढ़ी है, बल्कि देश में आत्मनिर्भरता, रोजगार और एमएसएमई क्षेत्र को भी बड़ा फायदा हुआ है। 'उदयगिरि' के निर्माण में करीब 200 एमएसएमई कंपनियों ने भागीदारी निभाई, जिससे रक्षा उत्पादन में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed