फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh to visit Leh, Kargil on October 3-4

तनाव के बीच राजनाथ सिंह का लेह-कारगिल दौरा आज

Mon, 03 Oct 2016 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh to visit Leh, Kargil on October 3-4
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के बीच आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह लेह व कारगिल का दौरा करेंगे। जम्मू कश्मीर तक पहुंच बनाने के केंद्र सरकार के प्रयासों के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लेह और करगिल के दौरा पर जा रहे हैं। गृह मंत्री इस यात्रा के दौरान विभिन्न वर्गो के लोगों से बातचीत भी करेंगे। राजनाथ सिंह आज लेह और 4 अक्टुबर को करगिल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और लोगों से बातचीत करेंगे और कश्मीर घाटी में वर्तमान अशांति को लेकर उनसे विचार-विमर्श भी कर सकते हैं। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में उत्पन्न अशांति के बाद से गृह मंत्री का जम्मू कश्मीर का यह चौथा दौरा होगा।

विज्ञापन

राजनाथ सिंह सुबह 11.30 बजे के करीब लेह पुहंचेंगे

Rajnath Singh to visit Leh, Kargil on October 3-4
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि बुरहान वानी के मारे जाने का बाद कश्मीर में भड़की हिंसा को रोकने के लिए गृह मंत्री अधिकारियों के साथ गए थे और उसके बाद 4-5 सितंबर को सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ भी गए थे। गृह मंत्री 24-25 अगस्त को श्रीनगर गए और फिर 23-24 जुलाई को गए थे।

राजनाथ सिंह सुबह 11.30 बजे के करीब लेह पुहंचेंगे। अपनी पिछली कश्मीर यात्राओं के दौरान गृह मंत्री लेह, कारगिल नहीं पहुंच पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed