{"_id":"6424047b2936943831056750","slug":"rajnath-singh-said-self-reliant-in-energy-needs-important-for-development-ukraine-war-decarbonisation-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: 'ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी', राजनाथ सिंह बोले यूक्रेन युद्ध के बाद समझी दुनिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajnath Singh: 'ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी', राजनाथ सिंह बोले यूक्रेन युद्ध के बाद समझी दुनिया
Wed, 29 Mar 2023 03:11 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:11 PM IST
सार
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एथेनॉल, बायोफ्यूल और बायोगैस जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा दे रहा है। देश कार्बन उत्सर्जन को भी खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी की सातवीं श्रृंख्ला के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के देशों को पता चल गया है कि कोई देश कितना बड़ा और विकसित है, इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर वह ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर नहीं है तो उसका विकास बाधित हो सकता है। भारत एथेनॉल, बायोफ्यूल और बायोगैस जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा दे रहा है। देश कार्बन उत्सर्जन को भी खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है और इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइड्रोजन के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए यूक्रेन युद्ध का उदाहरण इसलिए दिया क्योंकि इस युद्ध के चलते रूस और यूरोपीय देशों के रिश्ते बिगड़ गए हैं। प्रतिबंधों के चलते रूस जर्मनी समेत यूरोपीय देशों को प्राकृतिक गैस का निर्यात नहीं कर रहा है। इससे यूरोप में ऊर्जा संकट गहरा गया था और महंगाई भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। यही वजह है कि दुनिया में ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर पूरी दुनिया का ध्यान गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajnath Singh: इशारों में चीन पर रक्षा मंत्री का हमला, बोले-भारत, देशों को उपदेश देने में विश्वास नहीं करता
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को राजनाथ सिंह पुणे में आयोजित हुए इंडिया अफ्रीका आर्मी चीफ कॉन्कलेव में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और अफ्रीका मेरीटाइम पड़ोसी हैं और क्षेत्रीय शांति के लिए दोनों पड़ोसियों का मेरीटाइम सिक्योरिटी, आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने के लिए सहयोग जरूरी है।