{"_id":"63eb43e70fa22edcf30e70ad","slug":"rajnath-singh-in-bengaluru-aero-show-defence-minister-conference-target-china-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: इशारों में चीन पर रक्षा मंत्री का हमला, बोले-भारत, देशों को उपदेश देने में विश्वास नहीं करता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajnath Singh: इशारों में चीन पर रक्षा मंत्री का हमला, बोले-भारत, देशों को उपदेश देने में विश्वास नहीं करता
Tue, 14 Feb 2023 01:48 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:48 PM IST
सार
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी देशों को भागीदार मानते हैं और उनके आंतरिक मामलों या उन पर कोई सुपर नेशनल समाधान थोपने की कोशिश नहीं करते।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु एयर शो (Bengaluru Aero Show) में मंगलवार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सहायता की जरूरत वाले देशों को उपदेश या पूर्व निर्धारित समाधान देने में विश्वास नहीं रखता है। एयरो इंडिया में विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी देशों को एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पुराने पितृसत्तात्मक या नव औपनिवेशिक प्रतिमानों में सुरक्षा मुद्दों से निपटने में विश्वास नहीं करता है और यह हमेशा उनका मुकाबला करने के लिए एक सामूहिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता देता है। हम सभी देशों को भागीदार मानते हैं और उनके आंतरिक मामलों या उन पर कोई सुपर नेशनल समाधान थोपने की कोशिश नहीं करते। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम धर्मोपदेश या पहले से निर्धारित समाधान देने में विश्वास नहीं करते हैं और सहायता चाहने वाले देशों के राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने सहयोगी देशों की क्षमता निर्माण का समर्थन करता है, ताकि वह खुद अपनी नियति तय कर सकें। ऐसे देश हैं, जो सैन्य, तकनीक और समृद्ध हैं लेकिन उन्हें इस बात का अधिकार नहीं है कि वह मदद वाले देशों पर अपना समाधान थोपें। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने यह टिप्पणी चीन के संदर्भ में की है। चीन पर आरोप लगते हैं कि वह कर्ज के जाल में फंसाकर देशों पर दबाव बनाने की रणनीति बनाता है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन से इतर कई डिफेंस कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की। ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स कंपनियों के सीईओ के साथ राजनाथ सिंह की मुलाकात हुई, जिसमें देश में हथियारों के निर्माण को बढ़ाने पर बात हुई।