फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath: If needed, will kill Pakistan in the house

सात सैनिकों को मारने के बाद भारत ने कहा- जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को घर में घुसकर मारेंगे

Mon, 22 Jan 2018 12:03 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rajnath: If needed, will kill Pakistan in the house
राजनाथ‌ सिंह - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत दिखा चुका है कि वह अपने दुश्मनों को केवल अपनी जमीन पर ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ी तो उनके घर में घुसकर मार सकता है। एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कुछ महीने पहले एक कायराना हरकत करते हुए पाकिस्तान ने सीमा पर हमला किया और हमारे 17 जवानों को शहीद कर दिया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर मुद्दे पर हम सभी से विमर्श किया और इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी इलाके में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। वे ‘भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ’ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण सीमा (एलओसी) पर जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया था जबकि चार अन्य को घायल कर दिया। इस कार्रवाई के एक हफ्ते बाद राजनाथ सिंह का यह बयान आया है। 
विज्ञापन

तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था 

Rajnath: If needed, will kill Pakistan in the house
rajnath singh - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में भारत की छवि एक शक्तिशाली देश की बन चुकी है और हम पूरी दुनिया को यह सख्त संदेश देना चाहते हैं कि हम अपने दुश्मनों पर केवल अपनी जमीन पर ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ी तो उनके घर में घुसकर मारेंगे। सिंह ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों से दोस्ताना रिश्ता रखना चाहता है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं उन्होंने रेलवे मजदूरों की समस्याओं और उनके मुद्दों को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है। जिसे अब तो वैश्विक अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ भी मंजूर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed