फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajiv gandhi university new vice chancellor shivraj meets governor kt parnaik research innovation

Arunachal Pradesh: राजीव गांधी विश्वविद्यालय को शोध-नवाचार का केंद्र बनाने पर जोर, राज्यपाल से मिले नए कुलपति

Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
राकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
सार

राजीव गांधी विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ. शिवराज ने राज्यपाल केटी परनाइक से मुलाकात कर विश्वविद्यालय को शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाने पर जोर दिया। इस दौरान राज्यपाल ने स्थानीय विषयों पर अनुसंधान और बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने की सलाह दी।
 

विज्ञापन
rajiv gandhi university new vice chancellor shivraj meets governor kt parnaik research innovation
राज्यपाल से मुलाकात करते नए कुलपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल और राजीव गांधी विश्वविद्यालय के मुख्य रेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) से विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. शिवराज ने लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। कुलपति का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक भेंट थी।
विज्ञापन


राज्यपाल ने नए कुलपति को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने डॉ. शिवराज का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और ज्ञान सृजन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की पहचान पेशेवर कार्य संस्कृति, अनुशासन, समयबद्धता और अकादमिक उत्कृष्टता से होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी से बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'बदलने नहीं देंगे डेमोग्राफी, अभेद्य होंगी सीमाएं': अमित शाह बोले-घुसपैठ, तस्करी और ड्रोन खतरे पर होगा प्रहार


राज्यपाल ने क्या सलाह दी? 
राज्यपाल ने कुलपति को अरुणाचल प्रदेश की जैव विविधता, जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े शोध कार्यों को बढ़ावा देने की सलाह दी। उन्होंने खेल, स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और विस्तार गतिविधियों को भी विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही, ताकि छात्र जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।

डॉ. शिवराज ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि वह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शोध, बेहतर प्रशासन और जीवंत परिसर संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी विश्वविद्यालय को क्षेत्र के अग्रणी उच्च शिक्षण और शोध संस्थानों में शामिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. एस.के. नायक और कुलसचिव डॉ. एन.टी. रिकाम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed