फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah border security demography mission quadrangular security grid sp conference

'बदलने नहीं देंगे डेमोग्राफी, अभेद्य होंगी सीमाएं': अमित शाह बोले-घुसपैठ, तस्करी और ड्रोन खतरे पर होगा प्रहार

Thu, 09 Jul 2026 11:00 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 11:00 PM IST
सार

अब भारत की सीमाओं पर घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा का नया ब्लूप्रिंट पेश करते हुए डेमोग्राफी मिशन, क्वाड्रैंगुलर सिक्योरिटी ग्रिड और भारत-म्यांमार सीमा पर 1,610 किमी लंबी बाड़ का एलान किया। सरकार का दावा है कि इससे घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार से होने वाले खतरों पर प्रभावी लगाम लगेगी।

विज्ञापन
amit shah border security demography mission quadrangular security grid sp conference
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की सीमाओं को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई रणनीति का खाका सामने रखा है। नई दिल्ली में आयोजित लैंड बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट्स सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस कॉन्फ्रेंस-2026 को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब सीमा सुरक्षा केवल चौकियों और जवानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तकनीक, स्थानीय आबादी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और एकीकृत सुरक्षा व्यवस्था के जरिए बहुस्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि पहले समस्याओं का अस्थायी समाधान खोजा जाता था, लेकिन अब सरकार उनकी जड़ तक पहुंचकर स्थायी समाधान पर काम कर रही है। शाह ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा की स्थिति में बड़ा बदलाव इसी सोच का नतीजा है।
विज्ञापन


घुसपैठ रोकने के लिए डेमोग्राफी मिशन पर जोर
गृह मंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय बदलाव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया डेमोग्राफी मिशन ऐसे बदलावों की निगरानी करेगा और उनके कारणों का अध्ययन करेगा। सीमा से जुड़े किसी भी संदिग्ध बदलाव की सूचना स्थानीय स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक तेजी से पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। डेमोग्राफी में किसी भी स्तर पर बदलाव नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


400% बढ़ा बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास की गति तेज की है और बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 400 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। सड़कों, पुलों, संचार नेटवर्क और अन्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि सुरक्षा बलों की तैनाती और संचालन अधिक प्रभावी हो सके।

यह भी पढ़ें: Bengal By-Polls: TMC से बगावत का BJP ने दिया इनाम, सुष्मिता-सुखेंदु शेखर समेत तीन नेताओं को राज्यसभा टिकट


'आखिरी गांव' नहीं, अब 'पहला गांव'- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। सरकार अब इन गांवों को देश का 'आखिरी' नहीं बल्कि 'पहला गांव' मानकर विकास कर रही है। रोजगार के अवसर बढ़ाने, पलायन रोकने और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार 31,000 करोड़ रुपये की लागत से भारत-म्यांमार सीमा के 1,610 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बाड़ लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रॉक्सी वॉर, अवैध घुसपैठ, कट्टरपंथ, नशीले पदार्थों की तस्करी, स्मगलिंग, ड्रोन से जुड़े खतरों, साइबर अपराध, संगठित अपराध और सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकीय संरचना में अस्वाभाविक बदलाव पर प्रभावी रोक लगाना है। इसके साथ ही सीमाई इलाकों को रहने योग्य बनाना, वहां से लोगों के पलायन को रोकना और सीमावर्ती आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

क्या है क्वाड्रैंगुलर सिक्योरिटी ग्रिड?

अमित शाह ने बताया कि देश की नई सीमा सुरक्षा रणनीति क्वाड्रैंगुलर सिक्योरिटी ग्रिड पर आधारित होगी। इसके चार प्रमुख आधार हैं:-
  • सुरक्षित और तकनीक आधारित सीमा प्रबंधन
  • आर्थिक रूप से मजबूत सीमावर्ती क्षेत्र
  • सुरक्षा के प्रति जागरूक स्थानीय समाज
  • आधुनिक और एकीकृत सुरक्षा तंत्र

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस मॉडल का उद्देश्य घुसपैठ रोकने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास और सुरक्षा, दोनों के लिहाज से मजबूत बनाना है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed