फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja murder case: Sachin Raghuvanshi apologized to Meghalaya government, says one girl ruined six families

राजा हत्याकांड: सचिन रघुवंशी ने मेघालय सरकार से मांगी माफी, कहा- एक लड़की ने छह परिवार बर्बाद कर दिए

Tue, 10 Jun 2025 10:41 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:41 PM IST
सार

राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा, मैं हाथ जोड़ कर मेघालय सरकार, वहां की जनता और सभी से जिन्हें इससे कष्ट पहुंचा, उनसे माफी मांगता हूं। साथ ही उन्होंने दोहराया, इसकी पूरी जांच हो और सोनम और इस साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

विज्ञापन
Raja murder case: Sachin Raghuvanshi apologized to Meghalaya government, says one girl ruined six families
राजा हत्याकांड के सभी आरोपी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच जानकर हर कोई हैरान है। राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्यार को पाने के लिए एक साथ छह परिवारों को बर्वाद कर दिया। यहीं नहीं इस पूरे घटनाक्रम से एक पूरे राज्य (मेघालय) को बदनाम होना पड़ा। मेघायल पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर है। यह समझ से परे है कि आखिर सोनम ने यह क्यों किया? पूरा परिवार सदमे में है। यह बात आज अमर उजाला से खास बातचीत में राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं हाथ जोड़ कर मेघालय सरकार, वहां की जनता और सभी से जिन्हें इससे कष्ट पहुंचा, उनसे माफी मांगता हूं। साथ ही उन्होंने दोहराया, इसकी पूरी जांच हो और सोनम और इस साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन

 
एक लड़की ने बर्बाद कर दिए छह परिवार
सचिन कहते हैं, हमारा तो पूरा परिवार ही बरdबाद हो गया। सोनम में मेरे परिवार के अलावा अपना परिवार, और अभी तक जो खुलासा हुआ है और जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन चार लोगों के परिवार को भी बरdबाद कर दिया। वह कहते हैं, आखिर उसने ऐसा क्यों किया...क्या हवस थी? उसे किसी के परिवार को बर्बाद करने का अधिकार किसने दिया? अगर शादी नहीं करनी थी तो नहीं करती, शादी। एक लड़की की जिद ने आज छह परिवार बर्बाद हो गए। उन्होंने कहा, मेघालय पुलिस, यूपी और मध्य प्रदेश पुलिस इसकी तह तक जाकर इसमें शामिल लोगों को खोजे और उनकी कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेघालय सरकार और लोगों से हाथ जोड़ कर मांफी मांगता हूं-सचिन
सचिन ने कहा, आज सोहरा में स्थानीय लोगों ने एक शांति रैली निकाली और हमारे भाई की हत्या की निंदा की। एक लड़की के कारण हमारा शांति प्रिय मेघालय, जहां के लोगों का जीवन पर्यटन पर ही निर्भर है, बदनाम हो गया। पूरे देश और दुनिया में सोनम के कारण मेघालय बदनाम हुआ। उन्होंने कहा, मैं मेघालय सरकार और मेघालय के लोगों को इससे जो कष्ट हुआ, जो सदमा पहुंचा, जो उनकी क्षति हुई है, उसके लिए सभी से हाथ जोड़ कर मांफी मांगता हूं।

ये भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: आखिर क्यों गहराता गया सोनम पर पुलिस को शक, पांच बिंदुओं में समझें वो बातें जिसने कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed