फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray won't get political benefit from loudspeaker row: Athawale

रामदास अठावले बोले: लाउडस्पीकर विवाद से राज ठाकरे को नहीं होगा फायदा, समाज में पैदा कर रहे हैं विवाद

Thu, 05 May 2022 04:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर Published by: Amit Mandal Updated Thu, 05 May 2022 04:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य सरकार को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसे लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Raj Thackeray won't get political benefit from loudspeaker row: Athawale
रामदास अठावले (file photo) - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के आह्वान को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा। अठावले ने कहा कि मनसे नेता को इस मुद्दे पर अपने कठोर रुख से कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। सोलापुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख ने यह भी कहा कि शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ओबीसी कोटा मुद्दे पर अपना मामला सुप्रीम कोर्ट में पेश करने में विफल रही है।

विज्ञापन


राज ठाकरे ने दिया था अल्टीमेटम 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पहले राज्य सरकार को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने हिंदुओं से बुधवार को लाउडस्पीकरों के जवाब में हनुमान चालीसा बजाने की अपील की थी। भाजपा नीत राजग की सहयोगी पार्टी आरपीआई के अध्यक्ष अठावले ने कहा कि लाउडस्पीकर पर कोई अन्यायपूर्ण रुख अपनाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


अठावले बोले- राज ठाकरे को नहीं होगा फायदा
उन्होंने कहा कि इस रुख से राज ठाकरे को कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा। वह अलग-अलग रुख रखते रहे हैं, लेकिन उन्हें कभी कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिला। उन्होंने राज ठाकरे को सलाह दी कि इस तरह का कठोर रुख अपनाकर समाज में दरार पैदा न करें। अठावले ने दावा किया कि राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ने के बाद नीले, सफेद, हरे और भगवा रंगों को अपनी पार्टी के झंडे में शामिल किया, लेकिन उन्होंने अब अचानक भगवा रंग अपना लिया है और समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने कहा कि भगवा रंग विवाद पैदा नहीं करता है, यह विवादों को सुलझाता है। भगवा रंग शांति का प्रतीक है। यह पूछे जाने पर कि क्या राज ठाकरे दिवंगत शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की नकल कर रहे हैं, अठावले ने कहा कि मनसे प्रमुख बालासाहेब की नकल नहीं कर सकते क्योंकि वह एक अलग तरह के नेता थे। राज ठाकरे के राकांपा प्रमुख शरद पवार के जातिवादी होने के दावे पर अठावले ने कहा कि पवार व्यक्तिगत रूप से जातिवादी नहीं हैं। लेकिन कुछ राकांपा सदस्य जातिवादी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed