{"_id":"629752f5799e0e294d26301b","slug":"raj-thackeray-surgery-postponed-after-dead-coronavirus-cells-found-in-his-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खून में पाई गईं कोरोना की मृत कोशिकाएं, एक सप्ताह के लिए टली सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खून में पाई गईं कोरोना की मृत कोशिकाएं, एक सप्ताह के लिए टली सर्जरी
Wed, 01 Jun 2022 05:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 01 Jun 2022 05:22 PM IST
सार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की सर्जरी फिलहाल टाल दी गई है। अब उनकी सर्जरी अगले सप्ताह में होगी।
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की कूल्हे की सर्जरी फिलहाल टाल दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके खून में कोरोना वायरस के डेड सेल्स पाए गए हैं। जिसके कारण ये फैसला लिया गया है। मनसे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ये जानकारी दी। वह मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
मुंबई में स्थित लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने राज ठाकरे और उनके परिजनों को बताया कि इस हालत में उन्हें एनेस्थीसिया नहीं दिया जा सकता क्योंकि उनके खून में कोरोना वायरस के डेड सेल पाए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे में उनकी सर्जरी अगले सप्ताह के लिए टाल दी गई है। उन्होंने बताया कि सर्जरी की तारीख अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां आज उनकी कूल्हे की सर्जरी (hip surgery) होनी थी। इस माह के आरंभ में 52 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि वह अपने घुटनों और पीठ में समस्या महसूस करा रहे हैं, जिसके लिए वह सर्जरी कराएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। हाल ही में राज ठाकरे महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर चर्चा में आए थे। वह 5 जून को अयोध्या भी जाने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी योजना टाल दी थी।