फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raiway deloyed covid coaches at 17 stations of seven states

#LadengeCoronaSe: रेलवे ने सात राज्यों के 17 स्टेशनों पर तैनात किए हैं कोविड डिब्बे

Sun, 09 May 2021 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 09 May 2021 06:20 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने शनिवार को बताया था कि उसने देश के सात राज्यों के 17 रेलवे स्टेशनों पर कोरोना मरीजों के आइसोलेशन के लिए कोविड डिब्बे तैनात किए हैं। इसके साथ ही रेलवे ने बताया कि उसने 19 अप्रैल से विभिन्न राज्यों में 220 टैंकरों के माध्यम से करीब 3400 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाया है।

विज्ञापन
Raiway deloyed covid coaches at 17 stations of seven states
रेलवे आइसोलेशन कोच - फोटो : social media

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ। कोरोना संकट की इस लड़ाई में भारतीय रेलवे भी अहम योगदान दे रहा है। रेलवे ने कोरोना के सामान्य मरीजों के उपचार के लिए सात राज्यों के 17 स्टेशनों पर आइसोलेशन कोच तैनात किए हैं। रेलवे ने विभिन्न राज्यों को 298 डिब्बे सौंपे है इनमें 4700 से अधिक बेड हैं। रेलवे इन कोविड केयर कोच में डॉक्टर समेत तमात सुविधाएं प्रदान कर रहा है। रेलवे ने आरपीएफ स्टाफ को चौबीसों घंटे कोच की स्वास्थ्य सुविधाओं की देखभाल के लिए तैनात किया है। आपात स्थितियों के लिए रेलवे ने प्रत्येक कोच में दो ऑक्सीजन सिलेंडर और आग बुझाने वाले यंत्र भी लगाए है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, महाराष्ट्र में कुल 60 डिब्बे तैनात किए गए हैं। यहां के नंदुरबार में 116 मरीज भर्ती किए गए और ठीक होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें छुट्टी भी दे दी। फिलहाल 23 मरीज उनका उपयोग कर रहे हैं। रेलवे ने कहा कि, 11 कोविड केयर डिब्बे राज्य के इनलैंड कंटेनर डिपो में तैनात किए गए हैं। उन्हें नागपुर नगर निगम को सौंपा दिया गया है। वहां नौ मरीज भर्ती किए गए और आइसोलेशन के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पालघर में 24 कोच दिए गए हैं, जिन्हें प्रयोग में लिया जा रहा है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 42 डिब्बे तैनात किए गए हैं। पश्चिम रेलवे के रतलाम संभाग ने इंदौर के पास तिही स्टेशन पर 22 डिब्बे तैनात किए हैं। इनमें 320 बिस्तर हैं। वहां 21 मरीज भर्ती किए गए और सात को अब तक छुट्टी दी गई। भोपाल में 20 ऐसे डिब्बे तैनात किए गए। इनमें 29 मरीज भर्ती किए गए और 11 को बाद में छुट्टी दे दी गई। रेलवे के अनुसार, असम के गुवाहाटी में 21 और सिलचर के समीप बदरपुर में 20 ऐसे डिब्बे तैनात किए। दिल्ली में उसने 75 ऐसे डिब्बे प्रदान किये जिनमें 1200 बेड हैं। इसके पहले इसी सप्ताह में साबरमती, चंदलोदिया और दीमापुर में आइसोलेशन कोच तैनात किए गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की मांग को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली में भी 1200 बेड की क्षमता वाले 75 कोविड केयर कोच पहुंचाए हैं। इसमें 50 कोच शकूरबस्ती और 25 कोच आनंद विहार स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं। यहां पांच मरीजों का पंजीकरण किया गया था और सभी को छुट्टी मिल गई है। यहां कुल 1200 बेड उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार ने अभी तक रेलवे से कोई मांग नहीं की है। हालांकि रेलवे ने फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में प्रत्येक जगह पर 10 कोच तैयार रखे हैं, जिनकी कुल क्षमता 800 बेड है।

रेलवे ने पहुंचाया 3400 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन

रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसने 19 अप्रैल से विभिन्न राज्यों में 220 टैंकरों के माध्यम से करीब 3400 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाया है। उसने कहा कि अबतक 54 ऑक्सीजन ट्रेनों ने अपना सफर तय किया है। उसने बताया कि अबतक उसने दिल्ली में 1427 टन, महाराष्ट्र में 230 टन, उत्तर प्रदेश में 968 टन, मध्यप्रदेश में 249 टन, तेलंगाना में 123 टन और राजस्थान में 40 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाया। फिलहाल 26 टैंकर 417 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जा रहे हैं। रेलवे ने कहा, ‘नई ऑक्सीजन एक्सप्रेस (ट्रेनें) चलाना बड़ा ही गतिशील काम है और हर वक्त आंकड़ों का अद्यतन किया जाता रहता है। रात में अधिक ऑक्सीजन वाली एक्सप्रेस चलने की संभावना है।’ रेलवे ने पिछले महीने तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की ढुलाई प्रारंभ की थी जब देश में घातक दूसरी कोविड-19 लहर के चलते जीवन रक्षक गैस की कमी होने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed