{"_id":"5c33bef8bdec22359301f338","slug":"raisina-dialogue-starts-from-today-speakers-of-92-countries-will-attend","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रायसीना संवाद, 92 देशों के स्पीकर होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज से रायसीना संवाद, 92 देशों के स्पीकर होंगे शामिल
Tue, 08 Jan 2019 02:34 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
रायसीना संवाद 2019
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ समेत 92 से अधिक देशों के स्पीकर मंगलवार से शुरू हो रहे रायसीना संवाद में शामिल होंगे। चौथे संस्करण की थीम ‘ए वर्ल्ड रिऑर्डर : न्यू जियोमेट्रीज, फ्लूइड पार्टनरशिप, अनसर्टेन रिजल्ट्स’ है। 2015 में इसकी शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन
उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नार्वे की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संबोधित करेंगे। 92 से अधिक देशों के स्पीकर और 600 प्रतिनिधियों समेत 2000 से अधिक लोग हिस्सेदारी करेंगे। अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर, इटली के पूर्व पीएम पाउलो गेंटीलोनी, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, पूर्व स्वीडिश पीएम कर्ल बिल्ड्ट शामिल हैं।
विज्ञापन