फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rains return to Mumbai after long break red alert for city and neighbouring districts

IMD: मुंबई-पड़ोसी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; आज भी कई जगह जमकर बरसे बादल, जलभराव से यातायात प्रभावित

Wed, 25 Sep 2024 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने देश की वित्तीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया है। यह गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन
Rains return to Mumbai after long break red alert for city and neighbouring districts
Mumbai Rain - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई और उसके आसपास के जिलों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार शाम को रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने इस दौरान बहुत ज्यादा भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शहर के कई हिस्सों में दोपहर से बारिश जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में तब्दील किया
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने देश की वित्तीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया है। यह गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए जारी किया गया है।

मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए चेतावनी
आईएमडी ने शाम साढ़े पांच बजे जारी चेतावनी में मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

Rains return to Mumbai after long break red alert for city and neighbouring districts
Mumbai Rain - फोटो : PTI

पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने तथा अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

द्वीपीय शहर में शाम से भारी बारिश हो रही
मुंबई के द्वीपीय शहर में शाम से भारी बारिश हो रही है, जबकि दोपहर से कई उपनगरीय इलाकों में वर्षा जारी है। मुलुंड और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने से निचले इलाकें जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव और खराब दृश्यता से सड़क यातायात धीमा हो गया। मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं भी बारिश के कारण देरी से चल रही हैं।

स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
मुंबई और उसके उपनगरों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में भारी बारिश के कारण अवकाश घोषित कर दिया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर अवकाश घोषित किया गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएमसी के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्कूल और कॉलेज बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। बीएमसी ने नागरिकों से बहुत अधिक आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार दोपहर से भारी बारिश जारी है, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेनें रुकी हुई हैं और यात्री फंस गए हैं, जबकि सड़कों पर यातायात धीमा चल रहा है।

दो उड़ानों का रास्ता बदला गया
मुंबई में जारी भारी बारिश की वजह से बुधवार को शहर आ रहीं दो उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा और उन्हें दूसरे शहरों में उतरना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा विभिन्न विमानन कंपनियों की सात उड़ानें रात आठ बजकर नौ मिनट तक मंजूरी के इंतजार में उतर नहीं सकीं और हवा में ही मंडराती रहीं। जिन दो उड़ानों का रास्ता बदला गया उनमें इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई1052 भी शामिल है, जिसे शुरू में हवा में चक्कर लगाने को कहा गया और अंतत: अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed