फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain took offensive turn in Pune, Many casualties, more than 16 thousand people evacuated

पुणे में भारी बारिश से 17 लोगों की मौत, 16 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

Fri, 27 Sep 2019 04:33 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Sep 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
Rain took offensive turn in Pune, Many casualties, more than 16 thousand people evacuated
लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते सेना के जवान - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके आसपास अचानक हुई मूसलधार बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात करीब 106 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश के बाद 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें शहर और बारामती तहसील में तैनात की गई हैं। गुरुवार को बंद रहने के बाद शुक्रवार को भी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुणे के एसपी संदीप पाटिल ने कहा कि मुंबई-बंगलूरू हाईवे पर खेड़-शिवपुर गांव में दरगाह पर सो रहे छह लोग भारी बारिश में बह गए, इनमें चार के शव मिले हैं और दो लोग अभी तक लापता हैं। पुरंदर में दो लोगों के लापता होने की खबर है। इसके अलावा पांच लोगों की बुधवार रात अर्नेश्वर क्षेत्र की तांगेवाला कॉलोनी में दीवार गिरने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में साहकर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। दत्तावाड़ी, सिंहगढ़ रोड और भारती विद्यापीठ में बाढ़ के पानी की चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई। सिंहगढ़ रोड और भारती विद्यापीठ क्षेत्र से चार लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन


पुणे शहर के अलावा उसकी तहसीलों हवेली, भोर, पुरंदर और बारामती में भी बारिश ने कहर बरपाया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जेजूरी के करीब करहा नदी पर बने नजारे बांध से पानी छोड़े जाने के चलते बारामती से 2500 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। इसके अलावा पुणे शहर के निचले इलाकों में आई बाढ़ के चलते 3000 लोगों शिफ्ट करना पड़ा है। जिले में कुल 16 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है। सेना ने घरों की छतों और पेड़ों पर फंसे करीब 300 लोगों को बचाया है। बाढ़ की चपेट में आकर 175 से ज्यादा वाहनों के बह जाने की खबर है। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने करीब 59 गांवों के बाढ़ के पानी में डूबे होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग को दी गई सूचना

जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य में 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके चलते बारिश के कारण मची तबाही की खबर चुनाव आयोग को दे दी गई है। पीड़ितों को उचित मदद दिए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगा। 

शुक्रवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

भारी बारिश के चलते पुणे शहर, पुरंदर, बारामती, भोर और हवेली तहसील के स्कूल और कॉलेजों में शुक्रवार को भी अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed