फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways removes service charges for food, drinks, tags it on to prices of meals

IRCTC: प्रीमियम ट्रेनों में अब सबको चाय-कॉफी 20 रुपये में, पर लंच और डिनर में जोड़ा सर्विस टैक्स

Tue, 19 Jul 2022 03:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Jul 2022 03:04 PM IST
सार

पिछले नियमों के अनुसार यदि व्यक्ति ने ट्रेन टिकट के साथ अपना भोजन बुक नहीं किया हो तो उसे यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करते समय अतिरिक्त 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।

विज्ञापन
Railways removes service charges for food, drinks, tags it on to prices of meals
irctc food - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों में उन सभी खाने-पीने के वस्तुओं पर सर्विस टैक्स हटा दिया है, जिनका ऑर्डर पहले नहीं दिया गया हो। लेकिन, स्नैक्स, लंच और डिनर की कीमतों में सेवा शुल्क 50 रुपये जोड़ दिया गया है। इन ट्रेनों में अब चाय और कॉफी की कीमतें उन सभी यात्रियों के लिए बराबर होंगी, जिन्होंने इसका पहले ऑर्डर दिया हो या ट्रेन में ऑर्डर दिया हो। इनकी दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के पिछले नियमों के अनुसार यदि व्यक्ति ने ट्रेन टिकट के साथ अपना भोजन बुक नहीं किया हो तो उसे यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करते समय अतिरिक्त 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।  भले ही वह सिर्फ 20 रुपये की चाय या कॉफी मंगवाए तो भी उसे 70 रुपये देना होते थे। 
विज्ञापन

प्रीमियम ट्रेनों में शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत, तेजस और दुरंतो एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे बोर्ड ने 15 जुलाई को जारी आदेश के साथ खाने-पीने की चीजों को लेकर एक चार्ट भी जारी किया है। अधिसूचना में कहा गया है कि उन यात्रियों से 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा, जो ट्रेन में भोजन का विकल्प चुनते हैं और ट्रेन टिकट बुक करते समय इसे पहले से बुक नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नाश्ते, दोपहर के भोजन और शाम के नाश्ते की दरें क्रमशः 105 रुपये, 185 रुपये और 90 रुपये थी। यात्रियों को अब इनके लिए क्रमश: 155 रुपये, 235 रुपये और 140 रुपये का भुगतान करना होगा। भोजन की लागत में सर्विस टैक्स भी जोड़ा जाएगा।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सर्विस चार्ज हटाने का असर सिर्फ चाय और कॉफी की कीमतों में दिखेगा। अन्य सभी भोजन के लिए सेवा शुल्क राशि को गैर-बुक भोजन की लागत में जोड़ दिया गया है। 

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को नाश्ते के लिए 155 रुपये के बजाय 205 रुपये और शाम के नाश्ते के लिए 105 रुपये के बजाय 155 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि उन्हें यात्रा के दौरान लंच और डिनर के लिए 244 रुपये के बजाय 294 रुपए का भुगतान करना होगा। इसी तरह अन्य सभी प्रीमियम ट्रेनों में नाश्ते और खानपान के लिए 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed