Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway: Railways into action after the death of RPF jawan, instructions given for 15-day fire safety campaign

Railway: आरपीएफ जवान की मौत के बाद हरकत में रेलवे, 15 दिन के अग्नि सुरक्षा अभियान के दिए निर्देश

Wed, 01 May 2024 08:04 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 01 May 2024 08:04 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस में लगी आग को बुझाने वाले विस्फोट में एक रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी की जान चली गई। इस घटना के बाद से सभी रेल मंडल ने अग्नि सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। जो कि 1 मई से 15 दिन तक चलाया जाएगा। । इस घटना के बाद रेलवे ने सभी बोर्ड को कहा है कि वे अपने मंडल की ट्रेनों के कोच के अग्निशमन यंत्रों की जांच पड़ताल करें।

विज्ञापन
Railway: Railways into action after the death of RPF jawan, instructions given for 15-day fire safety campaign
train new - फोटो : istock

विस्तार

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस में लगी आग को बुझाने वाले विस्फोट में एक रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी की जान चली गई। इस घटना के बाद से सभी रेल मंडल ने अग्नि सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। जो कि 1 मई से 15 दिन तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन


22 अप्रैल को सुबह जनरल कोच में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर की मदद ली, तभी इसें अचानक इसमें विस्फोट हो गया। जिस कारण आरपीएफ स्टाफ का मुंह और चेहरा बुरी तरह घायल हो गया। एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाते समय डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद रेलवे की आंख खुली है। इस घटना के बाद रेलवे ने सभी बोर्ड को कहा है कि वे अपने मंडल की ट्रेनों के कोच के अग्निशमन यंत्रों की जांच पड़ताल करें। साथ ही रेलवे बोर्ड ने 15 दिन का एक अभियान भी शुरू किया है। 1 मई से 15 मई तक लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा। 
विज्ञापन



इसके बाद रेलवे बोर्ड ने सभी रेल अधिकारियों से अपने अपने जोन के पोर्टेबल अग्निशामक उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी रेल मंडलों को निर्देशित किया कि वे हर ट्रेन कोच के अग्निशमन यंत्रों को खरीद और रखरखाव पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने 25 अप्रैल को सभी जोन को निर्देश जारी किया था। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने कहा कि फायर एक्सटिंग्विशर की जांच की जाए। रेलवे बोर्ड ने कहा कि हर बोर्ड को एक मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर के निरीक्षण के लिए एक अधिकारी नियुक्त करना चाहिए, जो कि जांच एजेंसी के जरिए इसकी जांच करवाएं। 


निरीक्षण के प्रोटोकॉल और इन-हाउस या आउटसोर्स किए गए देखभाल प्रक्रियाओं के ऑडिट को जोनल रेलवे की ओर से मजबूत और निर्धारित करने की जरूरत है। रेल मंडलों ने संबंधित अधिकारियों को अग्निशामक यंत्रों की सभी कमियों और अनियमितताओं जैसे उनकी सर्विसिंग की नियत तारीखें, रिफिलिंग डिस्चार्ज परीक्षण, हाइड्रोलिक दबाव परीक्षण, कोडल जीवन के साथ-साथ उनकी भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed