{"_id":"57578a0e4f1c1b417b9c56ef","slug":"railway-provide-milk-and-water-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में बच्चों के लिए गर्म दूध और पानी की व्यवस्था होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेनों में बच्चों के लिए गर्म दूध और पानी की व्यवस्था होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
दूध पीते बच्चों की यात्रा को भी रेलवे अरामदायक बनाने जा रहा है
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध पीते बच्चों की यात्रा को भी रेलवे अरामदायक बनाने जा रहा है। उन्हें गर्म दूध, गर्म पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इतना ही नहीं बेबी फूड भी ट्रेंनों मिलेगा। रेल बजट में घोषित जननी सेवा रेलवे मंत्रालय शुरू करने जा रहा है। इस योजना का फायदा यह होगा कि बच्चों के माता-पिता को उनके खाने के लिए किसी स्टेशन के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बच्चों को देर से पका हुआ खाना खिलाने की मजबूरी भी नहीं होगी। इस योजना के शुरू होते ही ट्रेनों में बेबी फूड कैटरिंग से मिलेगा। बुधवार से रेलवे यात्रियों को एक और सुविधा देने जा रहा है। शताब्दी व राजधानी ट्रेनों का खाना खाना अब यात्रियों की मजबूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
अगर कोई यात्री इन ट्रेनों का खाना नहीं खाना चाहता है तो उन्हें यह सुविधा होगी कि यात्रा टिकट लेने के दौरान ही मना कर दे। इस तरह से उन्हें खाने के लिए लिया जाने वाला शुल्क नहीं देना होगा। पहले होता यह था कि राजधानी व शताब्दी ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मजबूरन खाने का पैसा टिकट के दौरान ही देना होता था।
विज्ञापन
अब ऐसी मजबूरी नहीं होगी। बुधवार को ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु मुंबई स्थित गोरेगांव व कांदीबाली स्टेशन पर नई सुविधाओं का रिमोट से उद्घाटन करेंगे। कांदीबाली में दो स्वचालित सीढ़ियों की सौगात मिलेगा तो गोरेगांव स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय व एक स्वचालित सीढ़ी कह सौगात मिलेगी। अहमदाबाद-मेहसाना के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के काम की शुरुआत भी की जाएगी।