फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail Minister Piyush Goyal slammed Maharashtra CM Uddhav Thackeray by saying he will provide as many trains as he demands

मांगने के बाद भी नहीं दी महाराष्ट्र ने जानकारी, ऐसे में ट्रेनों का चलना मुश्किल : गोयल

Sun, 24 May 2020 09:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 May 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Rail Minister Piyush Goyal slammed Maharashtra CM Uddhav Thackeray by saying he will provide as many trains as he demands
रेल मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उद्धव को पूरी तरह घेरने का मन बना लिया है। थोड़ी देर पहले ही उद्धव को ट्रेन चलवाने का आश्वासन देते हुए एक घंटे में इससे संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा था। इसे करीब डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद गोयल ने फिर कहा कि हमारे पास अभी तक महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। हम यह नहीं चाहते कि ट्रेन स्टेशन पर खाली खड़ी रहें। 

विज्ञापन


गोयल ने कहा, 'डेढ़ घंटा बीत चुका है लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक सोमवार को चलने वाली 125 ट्रेनों को लेकर महाप्रबंधक को कोई जानकारी नहीं दी है। योजमा बनाने में समय लगता है और हम यह नहीं चाहते कि ट्रेनें स्टेशनों पर खाली खड़ी रहें। ऐसे में बिना पूरी जानकारी के योजना बनाना संभव नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासी मजदूरों की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करेगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। रविवार को ठाकरे ने एक बयान में कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए केंद्र की ओर से एक फूटी कौड़ी नहीं आई है, महाराष्ट्र सरकार इस काम में करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। अब उद्धव के इस बयान पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। 

गोयल ने उद्धव के नाम कुछ ट्वीट लिखे, जिनमें उन्होंने लिखा, 'उद्धव जी, आशा है आप स्वस्थ हैं, आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभेच्छा। कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देने के लिए तैयार हैं। आपने बताया कि आपके पास श्रमिकों की लिस्ट तैयार है। सभी जानकारी एक घंटे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पहुंचा दें जिससे ट्रेनों की व्यवस्था समय पर हो सके।

उन्होंने कहा कि इन जानकारियों में कहां से ट्रेन चलेगी, यात्रियों की ट्रेनों के हिसाब से सूची, उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और कहां ट्रेन जानी है, यह सब होना चाहिए। गोयल ने तंज कसते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेन स्टेशन पर आने के बाद, वापस खाली न जाना पड़े। आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि आपको जितनी ट्रेन चाहिए उतनी उपलब्ध होंगी।'

उद्धव ने किया जनता को संबोधित
रविवार को उद्धव ठाकरे ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने जीएसटी के पैसे भी अब तक नहीं दिए हैं। श्रमिकों को उनके गांवों तक पहुंचाने के लिए रेलवे को किराये के जो पैसे देने थे वह भी नहीं मिले हैं। ऐसे में भी कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, लेकिन हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 


बता दें कि महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अभी तक कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, वहीं इस जानलेवा महामारी के चलते 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed