{"_id":"5c49ee07bdec224e1b7f5bf2","slug":"rahul-to-contest-from-chhindwada-and-priyanka-from-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल, प्रियंका गांधी अमेठी से लडे़ंगी!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Exclusive: छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल, प्रियंका गांधी अमेठी से लडे़ंगी!
Fri, 25 Jan 2019 02:37 AM IST
विनोद अग्निहोत्री
विनोद अग्निहोत्री
विनोद अग्निहोत्री
Published by: विनोद अग्निहोत्री
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Priyanka Vadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्या अपनी बहन के लिए अमेठी लोकसभा सीट छोड़ेंगे? विश्वस्त कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सबसे मज़बूत गढ़ माने जाने वाली छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं और प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जो 8 बार छिंदवाड़ा से चुनाव जीत चुके हैं, उन्होंने राहुल को यहां से लड़ने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल की सहमति मिलने के बाद कमलनाथ गुरुवार को दावोस से आते ही सीधे छिंदवाड़ा चले गए। वे यहां का जायजा लेकर राहुल को सारी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद जल्दी ही राहुल छिंदवाड़ा जा सकते हैं। गणित ये है कि एक तो छिंदवाड़ा कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट है और राहुल यहां नामांकन के बाद निश्चिंत होकर देश भर में चुनाव प्रचार कर सकेंगे और चुनाव कमलनाथ की टीम संभाल लेगी।
विज्ञापन
साथ ही राहुल के यहां से लड़ने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 40 सीटों पर बड़ा असर पड़ेगा। यहां तक कि राजस्थान भी उसके असर से अछूता नहीं रहेगा। इन तीनों राज्यों की कुल 65 सीटों पर कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। पार्टी इन राज्यों में बदले हुए हालात में इन राज्यों में कम से कम 50 सीट जीतना चाहती है।