फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will take over the post of Congress president on December 16

राहुल गांधी 16 दिसंबर को बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया सौंपेंगी पार्टी की कमान

Sun, 10 Dec 2017 08:26 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will take over the post of Congress president on December 16
राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 16 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे। सबसे ज्यादा समय तक अध्यक्ष पद संभालने वाली सोनिया गांधी जब राहुल को पार्टी की कमान सौंपेंगी, तब 132 साल पुरानी पार्टी में बड़ा पीढ़ीगत बदलाव होगा।

विज्ञापन


आजादी के बाद से आधी शताब्दी से ज्यादा समय तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस के राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही पार्टी में एक नए नेतृत्व की शुरुआत होगी। इसके साथ ही नेहरू-गांधी परिवार के 47 वर्षीय वारिस के सामने पार्टी की खोई हुई चमक को लौटाने की भी चुनौती होगी। हाल के वर्षों में पार्टी का आधार काफी कम हुआ है।
विज्ञापन


कभी आधे भारत पर राज करने वाली कांग्रेस की सरकार आज महज पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक सिमट कर रह गई है। राहुल गांधी के चुने जाने की घोषणा हालांकि सोमवार को अध्यक्ष के चुनाव के नामांकन वापस लेने के दिन ही कर दी जाएगी, क्योंकि इस पद के लिए राहुल के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र सोनिया गांधी की मौजूदगी में 16 दिसंबर को ही सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed