राहुल गांधी का भाजपा पर हमला: 'जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता'
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को फिर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक ट्वीट में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को मेरा दो मिनट का मौन स्वीकार नहीं है।
राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, शहीद हुए अन्नदाताओं के लिए मेरा दो मिनट का मौन भाजपा को स्वीकार नहीं। अपने किसान-मजदूर भाइयों के बलिदान को मैं बार-बार श्रद्धांजलि दूंगा। जो मेरे मौन से डरते हैं, मैं उनसे नहीं डरता।
शहीद हुए अन्नदाताओं के लिए मेरा 2 मिनट का मौन भाजपा को स्वीकार नहीं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 18, 2021
अपने किसान-मज़दूर भाइयों के बलिदान को मैं बार-बार श्रद्धांजलि दूँगा।
जो मेरे मौन से डरते हैं, मैं उनसे नहीं डरता!#300DeathsAtProtest
उल्लेखनीय है कि लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अचानक श्रद्धांजलि देने लगे थे और मौन रखने को कहा था। इस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी और खासा विवाद हुआ था।