फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi speaks on his T-shirt in Bharat Jodo Yatra during Congress Foundation day program news in hindi

Rahul Gandhi: ठंड में हाफ टी-शर्ट में घूमने पर बोले राहुल- 'टी-शर्ट चल रही, जब तक चलेगी...', पढ़ें पूरा बयान

Wed, 28 Dec 2022 12:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 28 Dec 2022 12:08 PM IST
सार

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में रिपोर्टर्स ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, मिला मजेदार जवाब।

विज्ञापन
Rahul Gandhi speaks on his T-shirt in Bharat Jodo Yatra during Congress Foundation day program news in hindi
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के टी-शर्ट में घूमने की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। तमिलनाडु से यात्रा शुरू होने के दौरान की उनकी सफेद टी-शर्ट पर कई बार बयानबाजी हो चुकी है। हालांकि, अभी जिस मुद्दे पर चर्चा है, वह है ठंड में भी राहुल के हाफ टी-शर्ट में घूमने का। इसे लेकर भी भाजपा राहुल को घेर चुकी है। हालांकि, अब इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का बयान आया है।
विज्ञापन


दरअसल, आज जब राहुल दिल्ली में कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, तब एक पत्रकार ने उनसे टी-शर्ट को लेकर सवाल किया। रिपोर्टर ने उनसे पूछा- आज भी आप टी-शर्ट में। इस पर राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा- "टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे। जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रेक पर है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल नौ दिन के ब्रेक पर है। नौ दिन बाद यानी तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू होगी। 3 जनवरी से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब उन राज्यों से होकर गुजरने वाली है, जहां पर किसान आंदोलन की न सिर्फ शुरुआत हुई बल्कि पूरे आंदोलन को इन्हीं राज्यों से मॉनिटर भी किया गया। भारत जोड़ो यात्रा का आगामी चरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर तक जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed