{"_id":"5ac6172b4f1c1bc0618b5a1d","slug":"rahul-gandhi-slams-shivraj-singh-chauhan-over-post-of-minister-of-state-given-to-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव 'राज' में कम्प्यूटर बाबा भी 'मंत्री', राहुल बोले- मध्य प्रदेश, कयामत से कयामत तक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिव 'राज' में कम्प्यूटर बाबा भी 'मंत्री', राहुल बोले- मध्य प्रदेश, कयामत से कयामत तक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'बाबा कहते थे बड़ा काम करूंगा, नर्मदा घोटाला नाकाम करूंगा मगर यह तो, मामा ही जाने, अब इनकी मंजिल है कहां!'
बता दें कि शिवराज सरकार ने पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। कुछ संतों ने राज्य सरकार के खिलाफ एक अप्रैल से नर्मदा घोटाला रथ यात्रा निकालने की घोषणा की गई थी लेकिन राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद यह यात्रा रद्द कर दी गई है। जिसके बाद राज्य सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस व अन्य दलों ने विरोध किया है।
चर्चा में 'कम्प्यूटर बाबा'
दर्जा पाए संतों में सबसे ज्यादा चर्चा 'कम्प्यूटर बाबा' की है। बता दें कि लंबी दाढ़ी, लंबे बाल रखने वाले 54 वर्षीय कम्प्यूटर बाबा का असली नाम नामदेव दास त्यागी है। आम बाबाओं से अलग वह अपने भक्तों से फेसबुक पर चैटिंग भी करते हैं।
विज्ञापन
संतों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1. 15 हजार रुपए मकान भत्ता के रूप में प्रतिमाह दिए जाएंगे।
2. एक लाल बत्ती लगी सरकारी गाड़ी और 1 हजार किलोमीटर तक यात्रा के लिए हर माह मुफ्त डीजल दिया जाएगा।
3. राज्यमंत्री के बराबर स्टाफ मिलेगा जिसमें चपरासी से लेकर बाबू तक शामिल होंगे।
4. अपने लिए एक निजी सहायक (पीए) भी रख सकेंगे।
5. सुरक्षा के लिए गनमैन और पीएसओ भी तैनात किए जाएंगे।
6. 3 हजार रुपए प्रतिमाह सत्कार भत्ता के रूप में मिलेगा।