फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Modi talk about Pakistan and china, not Gujarat

राहुल गांधी बोले- पाकिस्तान और चीन की बात करते हैं पीएम मोदी, गुजरात की नहीं

Tue, 12 Dec 2017 07:59 AM IST
एजेंसी / थरड़/सावली (गुजरात)
एजेंसी / थरड़/सावली (गुजरात) Updated Tue, 12 Dec 2017 07:59 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says Modi talk about Pakistan and china, not Gujarat
rahul gandhi

कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह गुजरात चुनावों में पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और जापान की बात कर रहे हैं, लेकिन अपने गृह राज्य के बारे में नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी पर ‘चुप्पी’ साधने के लिए भी मोदी पर सवाल उठाए। दावा किया जाता है कि उनकी कंपनी की कुल आय भाजपा के केंद्र में सत्तारूढ़ होने के बाद कई गुना बढ़ गई।
विज्ञापन


पढ़ें- राहुल 'राज' आते ही अहम पदों को लेकर कांग्रेसियों में मची खलबली, फ्रंट में ये चार दिग्गज 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि मोदी गुजरात में अपने प्रचार का मुद्दा लगातार बदल रहे हैं। राहुल को सोमवार को ही कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उन्होंने कहा कि पहले नर्मदा के पानी पर बात की गई, लेकिन जब किसानों ने कहना शुरू किया कि उनके खेतों तक पानी पहुंचा ही नहीं तो मोदी ने पटरी बदल दी और ओबीसी मुद्दों पर बोलने लगे।

जब लोगों ने उसे भी पसंद नहीं किया तो वह विकास के मुद्दों पर चले गए लेकिन ‘लोगों ने इसकी भी हवा निकाल दी।’

अब मोदी जी अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान और जापान की बात करते हैं

Rahul Gandhi says Modi talk about Pakistan and china, not Gujarat
राहुल गांधी

राहुल ने बनासकांठा जिले में एक सभा में कहा, ‘अब मोदी जी अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान और जापान की बात करते हैं। मोदी जी, यह चुनाव गुजरात के भविष्य को लेकर है। कृपया गुजरात के बारे में भी कुछ बोलिए।’

राहुल का इशारा संभवत: प्रधानमंत्री के रविवार के बयान की तरफ था जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान गुजरात विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है और मणिशंकर अय्यर के ‘नीच’ वाले बयान से एक दिन पहले अय्यर के आवास पर उस देश के कुछ वर्तमान और पूर्व अधिकारियों की बैठक हुई थी।

राहुल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पीएम ने अपने भाषणों का आधा समय कांग्रेस को कोसने में बिताया है। एक तरह वह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं तो दूसरी तरफ वह अपना आधा समय कांग्रेस पर ही खर्च कर रहे हैं। बाकी समय वह अपनी बात करने में बिता देते हैं। राहुल ने कहा, मोदीजी कम से कम दो-तीन मिनट का समय गुजरात के बारे में भी बोलने में लगाइये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed