फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi say's, modi government's 3 years are betrayal of a mandate

किसान आत्महत्या कर रहे-जवान शहीद हो रहे, किस बात का जश्न बना रही मोदी सरकार?

Tue, 16 May 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 16 May 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi say's, modi government's 3 years are betrayal of a mandate
मीडिया से बातचीत करते राहुल गांधी - फोटो : ANI
नरेंद्र मोदी सरकार के 3 साल पूरे हो चुके हैं। मोदी सरकार तीन साल पूरे होने पर जोरदार जश्न की तैयारी कर रही है। पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सवाल दागते हुए पूछा है कि मोदी सरकार किस बात का जश्न मना रही है?
विज्ञापन


राहुल गांधी कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि मोदी सरकार के 3 साल टूटे वादों का पिटारा, काम न करने और लोगों के विश्वास के साथ विश्वासघात के 3 साल हैं। 
विज्ञापन

 


इस ट्वीट के बाद राहुल गांधी की ओर से दूसरा ट्वीट भी आया, जिसमें मोदी सरकार के जश्न से संबंधित खबरों की कतरने साझा की गई थी। इसके साथ सरकार से जश्न मनाने की वजह पूछी गई है। ट्वीट में लिखा है कि  'युवा रोजगार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और जवानों को सीमा पर शहादत मिल रही है। आखिर सरकार किस बात का जश्न मना रही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी थी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी किसानों की दशा सुधारने, सीमा पर जवानों की शहादत का बदला लेने और युवाओं को रोजगार देने के वादे करते रहे थे। इन्हीं वादों को निशाना बनाकर राहुल गांधी ने हमला बोला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed