फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said to carry forward the battle of late swami Sanand

स्वामी सानंद की लड़ाई को आगे ले जाएंगे : राहुल

Fri, 12 Oct 2018 03:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said to carry forward the battle of late swami Sanand

निर्मल और अविरल गंगा के लिए संघर्षरत प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी सानंद के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके योगदान याद करते हुए उनकी लड़ाई को आगे ले जाने की बात कही है। राहुल गांधी ने पिछले दिनों भी ट्वीट कर अग्रवाल के अभियान को समर्थन देने की अपील की थी।

विज्ञापन


राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मां गंगा के सच्चे बेटे प्रो. जीडी. अग्रवाल नहीं रहे। गंगा को बचाने के लिए उन्होंने स्वयं को मिटा दिया। हिंदुस्तान को गंगा जैसी नदियों ने बनाया है। गंगा को बचाना वास्तव में देश को बचाना है। हम उनको कभी नहीं भूलेंगे। हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएंगे।'

विज्ञापन

बहुत कम मदद मिली वो भी बहुत देर से : गोविंदाचार्य 

गंगा रक्षा अभियान में कई वर्षों से प्रो. जीडी अग्रवाल के सहयोगी रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि उनके निधन पर कहा कि बहुत कम मदद मिली, वह भी बहुत देर से। गोविंदाचार्य ने कहा कि करीब दो हफ्ते पहले गंगा अभियान की प्रभारी रही केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उनसे मुलाकात की और उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया था। भारती ने उनकी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने का वादा किया। लेकिन अग्रवाल ने कोई ठोस कार्रवाई न होने तक अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया। 

दिल्ली लौटकर उमा भारती ने केंद्रीय जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अग्रवाल की बिगड़ते स्वास्थ्य से अवगत कराया। आखिर में गंगा में पर्यावरणीय बहाव (इकोलॉजिकल फ्लो) बनाए रखने का फैसला किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि उनकी मांग न सिर्फ अविरल प्रवाह बनाए रखने की मांग कर रहे थे बल्कि इस पर बन रहे सभी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और रेत का खनन रोकने की मांग भी कर रहे थे। वे गंगा की रक्षा के लिए संसद का संयुक्त सत्र बुलाए जाने और उससे पहले एक अध्यादेश पारित करने की मांग भी कर रहे थे। लेकिन जिस सरकार ने गंगा की रक्षा के लिए स्वतंत्र मंत्रालय बनाया, वही प्रोफेसर अग्रवाल की जान की रक्षा नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed