फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi pc today, Rahul Gandhi Visit in UP, lucknow lakhimpur kheri and sitapur

कांग्रेस नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस: लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े राहुल, बोले- हमें मार दीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ता

Wed, 06 Oct 2021 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Oct 2021 10:26 AM IST
सार

राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब  के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उनको इजाजत नहीं दी है। वहीं यूपी रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Rahul gandhi pc today, Rahul Gandhi Visit in UP, lucknow lakhimpur kheri and sitapur
दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद से राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी नेता लगातार लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश में हैं। राहुल गांधी ने भी आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर जाने का ऐलान किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उनको इजाजत नहीं दी है। वहीं यूपी रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है और जीप से किसानों को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अब तक मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों को मारा जा रहा है और कोई सुध लेने वाला नहीं है।

विज्ञापन


पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही
राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही है। केवल कांग्रेस नेता यूपी में नहीं जा सकते, उन्हें रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सीएम को भी यूपी नहीं जाने दिया जा रहा है।उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को खुले घूमने की आजादी है, जबकि पीड़ितों को जेल में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर दिया जवाब
वहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यहां बड़ा मुद्दा किसानों का है। हमारी पार्टी किसानों के हक की बात करेगी। प्रियंका के साथ कथित धक्का-मुक्की के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमें धक्का-मुक्की से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमें मार दीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारे परिवार में हमें ऐसा प्रशिक्षण मिला है। लेकिन हम किसानों की बात कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस में हमने दबाव बनाया तब कार्रवाई हुई: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने राजनीति करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारा काम सरकार पर प्रेशर बनाना है। हाथरस में हमने प्रेशर बनाया तब कार्रवाई हुई। अगर हाथरस में हम ना जाते तो अपराधी बचकर निकल जाते। सरकार इस मुद्दे पर हमको दूर रखना चाहती है ताकि प्रेशर ना बनाया जा सके।


यूपी में खुले घूमते हैं अपराधी: राहुल
यूपी में अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। वहां मर्डर, दुष्कर्म करने के बाद वहां आरोपी बाहर होते हैं, पीड़ित जेल में होते हैं या फिर मारे जाते हैं।

लखीमपुर जाने की कोशिश करूंगा: राहुल
राहुल गांधी ने कहा पीएम कल लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर नहीं गए। राहुल गांधी ने कहा कि वह आज लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे क्योंकि हमलोग तीन आदमी ही जा रहे हैं।

किसानों की जमीन छीनी गई: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों की जमीन छीनी गई। तीन नए कानून लाए गए जो कि किसानों के हक के खिलाफ है। इसलिए किसान धरने पर बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed