बॉर्डर पर पीड़ित परिवारों से मिले राहुल, बोले- मारे गए किसानों को मिले शहीद का दर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश- राजस्थान बॉर्डर पर हिरासत में लिए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। करीब दो घंटे हिरासत में रहने के बाद राहुल को छोड़ा गया। इससे पहले राहुल गांधी ने जमानत लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन जब प्रशासन ने उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने की इजाजत दे दी तो उन्होंने जमानत लेना स्वीकार कर लिया। अब राजस्थान-मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे।
Doria(Rajasthan): Rahul Gandhi at MP-Rajasthan border meets kin of farmers who died in police firing during protests in #Mandsaur pic.twitter.com/vXBrNxPHF3
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017विज्ञापन
इससे पहले आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए 5 किसानों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उदयपुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद राहुल मंदसौर के लिए बाइक पर ही रवाना हो गए हैं। एमपी जाने की जानकारी राहुल ने कल ट्वीट कर दी थी कि वह आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने जाएंगे। साथ ही वह मृत किसानों के परिवार से भी मिलेंगे।
Congress VP Rahul Gandhi reaches Udaipur Airport, to leave for MP’s #Mandsaur by road to meet kin of those killed during farmers’ agitation pic.twitter.com/7NfocOeb4E
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
राहुल गांधी मृतक किसानों के परिवार से फोन पर बात कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जब तक उनसे मिलने की इजाजत नहीं मिलेगी, तब तक वह लौटकर नहीं जाएंगे।
वहीं, इस मामले में सचिन पायलट ने कहा कि पीड़ितों के परिवार के लोग हम से मात्र 1 किमी की दूरी पर हैं, वे हमसे मिलना चाहते हैं। लेकिन पुलिस हमें जाने से रोक रही हैRahul Gandhi speaks to family members of deceased farmers' on phone; Sources say,he won't be returning without meeting the farmers #Mandsaur
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
मंदसौर में किसान मामले को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "कर्जा माफ होता तो हिन्दुस्तान के सबसे 50 अमीर लोगों का, किसानो का नहीं।" उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि किसानो की मांग है कि इन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए और इस मामले में कांग्रेस ने ये बात उठाई है और उन्हें पूरी मदद करेगी।Families of victims are hardly 1 Km away from us, they want to meet us but police is stopping them: Sachin Pilot to ANI #Mandsaur pic.twitter.com/6fygGE0uWJ
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
Inki(kin) maang hai inhe(victims) Shaheed ka darja milna chahiye, Congress ye baat uthayegi aur poori madad karegi: Rahul Gandhi #Mandsaur pic.twitter.com/Xklpd0bKe0
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
LIVE UPDATES:
- राहुल गांधी को पुलिस ने धारा 151 के तहत नीमच में गिरफ्तार कर लिया है।
- राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार उन्हें रोकने की हर कोशिश कर रही है।
- राहुल गांधी को मंदसौर जाने की इजाजत नहीं है इसके बावजूद वे वहां के लिए बाइक पर ही रवाना हो गए।
- राहुल बोले कि पीएम मोदी और शिवराज किसानों को सिर्फ गोलियां दे सकते हैं।
- उन्होंने कहा कि न तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और न ही उन्हें बोनस देते हैं।
- मंदसौर के एसपी ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में 62 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
- केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी किसान आंदोलन हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी घटनास्थल पर फोटो खिंचवाने जाते हैं।
- मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने माना है कि पुलि फायरिंग में 5 किसानों की मौत हुई है।
- मध्यप्रदेश पुलिस ने राजस्थान से लगते बॉर्डर को सील कर दिया है। मंदसौर राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर का करीबी जिला है।
- योग गुरू बाबा रामदेव बोले कांग्रेस आग में घी डालने का काम कर रही है यानि आंदोलन को बढ़ावा दे रही है।
- राहुल गांधी के रोके जाने पर कांग्रेस की ओर से नेता सचिन पायलेट बोले की बीजेपी राजनीति कर रही है।
- सचिन बोले बीजेपी किसानों से मिलने नहीं दे रही है।
- किसान आंदोलन इस कदर बेकाबू हो गया है कि टोल प्लाजा से करीब 10 लाख रुपये लूट लिए गए हैं।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कल मंदसौर पहुंच सकते हैं।
-सरकार ने बुधवार देर रात पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ हुई आपातकालिन बैठक के बाद यह फैसला लिया है।
Madhya Pradesh Farmers' Protest: SP and collector of Mandsaur district removed from their positions.
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
Delhi: Congress vice president Rahul Gandhi leaves for Madhya Pradesh’s #Mandsaur to meet family of those killed during farmers’ agitation. pic.twitter.com/mNbWgBC1Sl
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
मंदसौर के कलेक्टर स्वतंत्र सिंह का तबादला कर दिया गया है और ओम प्रकाश श्रीवास्तव को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
Madhya Pradesh Farmers' Protest: #Mandsaur collector Swatantra Kumar Singh transferred, Om Prakash Srivastava appointed new collector.
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
बात दें कि 1 जून को किसानों ने अपनी फसल की अच्छी कीमत के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित किया। 3 दिन बाद यानी 4 जून को सीहोर, इंदौर और भोपाल में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद मंगलवार को मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई।
मंदसौर जिले के बरखेड़ा पंत में पुलिस की फायरिंग में मारे 6 लोगों में एक स्टूडेंट भी शामिल था। जिसके बाद स्टू़डेंट का शव रोड पर रखकर किसानों ने चक्का जाम किया। किसानों मांग कर रहे थे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद आएं और फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का वादा करें। इस मामले को ठंडा करने के लिए एसपी ओपी त्रिपाठी और कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह बरखेड़ा पंत पहुंचे थे।
डीएम को पीटा और कपड़े फाड़े
इसके बाद अचानक से एक किसान ने कलेक्टर को पीछे से सिर पर चांटा मारा। साथ ही उनके साथ बदतमीजी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। हालांकि, बाद में छात्र के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। कलेक्टर ने मृतक छात्र अभिषेक के परिजनों को उसका स्मारक बनाने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश के मंदसौर, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़ और मल्हारगढ़ में कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके अलावा दलोदा और सुमात्रा में भी धारा 144 लगाई गई है। मंदसौर में सभी मोबाइल सेवा भी निलंबित कर दी गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=lWhAZyao9JU&f