फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi lashes out at Prime Minister Narendra Modi and BJP over caste census

Congress: राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा प्रहार, बोले- जाति आधारित जनगणना को कोई भी नहीं रोक सकता

Wed, 24 Apr 2024 01:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 24 Apr 2024 01:42 PM IST
सार

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपको महाशक्ति बनना है और चीन से मुकाबला करना है तो 90 फीसदी लोगों की शक्ति का इस्तेमाल तो करना ही होगा। जाति आधारित जनगणना का एक्स-रे और न्याय भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन
Rahul gandhi lashes out at Prime Minister Narendra Modi and BJP over caste census
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जो अपने आप को देशभक्त कहते हैं वो 90 प्रतिशत लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने वाली जाति आधारित जनगणना के एक्स-रे के विरोध में खड़े हो गए हैं। राहुल ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जाति आधारित जनगणना को रोक नहीं सकते।
विज्ञापन


राहुल गांधी का पीएम मोदी और भाजपा पर तीखा प्रहार
राहुल गांधी ने बताया कि देश की 90 फीसदी आबादी के लिए न्याय सुनिश्चित कराना उनकी जिंदगी का मिशन बन गया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पीएम मोदी उनकी पार्टी के क्रांतिकारी घोषणापत्र से घबरा गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि हिंदुस्तान में आज 90 प्रतिशत लोगों के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है। मैंने ऐसा नहीं कहा कि हम कोई कार्रवाई करेंगे, हमने सिर्फ यह कहा कि यह पता लगाएंगे कि कितना अन्याय हो रहा है।"
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "अगर किसी को चोट लगी है और मैं कहूं कि आप एक्स-रे करा लीजिए, तो इससे किसी को एतराज तो नहीं होना चाहिए। मीडिया को देखिए, नरेंद्र मोदी को देखिए, जब मैंने सिर्फ यह कहा कि पता करते हैं कितना अन्याय है तो यह सारे के सारे खड़े हो गए और कहने लगे कि देश को तोड़ने और बांटने की कोशिश हो रही है। एक्सरे से क्या बंटेगा? इससे तो 90 प्रतिशत लोगों को पता चलेगा कि उनकी भागीदारी कितनी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन के साथ समझौता नहीं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर आपको महाशक्ति बनना है और चीन से मुकाबला करना है तो 90 फीसदी लोगों की शक्ति का इस्तेमाल तो करना ही होगा। जाति आधारित जनगणना का एक्स-रे और न्याय भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "यह मेरे जिंदगी का मिशन है। राजनीति के साथ समझौता किया जा सकता है, लेकिन मिशन के साथ कोई समझौता नहीं।" 


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपने चुनिंदा उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ करने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी इस पैसे का एक हिस्सा 90 प्रतिशत आबादी को देना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed