{"_id":"6ae6f4cddad1200f1b0df93a","slug":"rahul-gandhi-in-india-block-rally-in-ramlila-maidan-target-bjp-for-closed-shop-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा ने जबरन बंद कराईं दुकानें': राहुल गांधी का सवाल- अब व्यापारियों को नुकसान कौन पहुंचा रहा है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'भाजपा ने जबरन बंद कराईं दुकानें': राहुल गांधी का सवाल- अब व्यापारियों को नुकसान कौन पहुंचा रहा है?
Sun, 01 Nov 2026 01:44 PM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:44 PM IST
सार
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में आरोप लगाया है कि उन्होंने व्यापारियों का नुकसान न होने देने के लिए रैली में आए कार्यकर्ताओं से दुकानदारों से खरीदी करने को कहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने दुकानों को ही बंद करा दिया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि रैली के दौरान भाजपा ने दुकानों को बंद कराया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा व्यापारियों का नुकसान कराया जा रहा है।
राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए आरोप
राहुल गांधी ने कहा, 'हमने सभी लोगों से कहा था कि जब आप मार्च और इस बड़ी रैली में शामिल होने आएं तो कुछ सामान खरीदें और खरीदारी भी करें। लेकिन जब हम यहां कनॉट प्लेस की ओर आ रहे थे, तो हमें पता चला कि भाजपा ने जबरन सभी दुकानों को बंद करा दिया है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है और यह सब कैसे हो रहा है।'
व्यापारियों ने की थी राहुल गांधी से रैली टालने की अपील
दरअसल दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से कांग्रेस की रैली टालने की अपील की थी। व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली टालने की अपील की थी। व्यापारियों का कहना था कि रैली में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने के चलते दिल्ली के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी। सीटीआई ने रैली की तारीख बदलने के साथ ही वैकल्पिक आयोजन स्थल के तौर पर बुराड़ी मैदान और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का सुझाव दिया था। हालांकि विपक्षी गठबंधन ने रैली टालने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
राहुल ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय दुकानदारों से खरीददारी करने की अपील की थी
शनिवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान दुकानदारों से कुछ खरीददारी करने की अपील की थी, जिससे स्थानीय व्यापारियों को फायदा हो। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में कहा, 'कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा। मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। भाजपा डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। मगर, दोनों काम करते हैं। मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद।'