Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Hosts Diwali Milan at His Residence as Congress Leaders Target Government Over SIR and Vote Theft

राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन: विपक्षी नेताओं का लगा जमावड़ा, वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Fri, 06 Nov 2026 07:15 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 07:15 PM IST
सार

दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मंगल मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने हिस्सा लिया। नेताओं ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान एसआईआर, वोट चोरी और मतदाता पहचान पत्र को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के कथित फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Hosts Diwali Milan at His Residence as Congress Leaders Target Government Over SIR and Vote Theft
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को घेरा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मंगल मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने शिरकत की। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने सभी को आमंत्रित किया है। दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार है और सभी को मिलकर इसे मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी मिलकर मेहनत करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी कहा कि दिवाली के मौके पर सभी लोग एक साथ जुट रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मुलाकात को सुखद और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान नेताओं के बीच बातचीत हुई और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि समारोह का मकसद दिवाली की शुभकामनाएं देना और नेताओं के साथ बैठकर बातचीत करना है।
विज्ञापन


हुड्डा बोले- लोगों के मन में बैठ गया है वोट चोरी का विश्वास
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नेताओं के बीच बातचीत होनी चाहिए। राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई रैली बेहद सफल रही। इसकी वजह से लोगों के मन में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि पिछले चुनावों में वोटों की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक गहलोत ने लोकतंत्र के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश को चीन, रूस और उत्तर कोरिया जैसे देशों के मॉडल की ओर ले जाने की कोशिश हो रही है, लेकिन भारत की जनता ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा लोकतंत्र को खत्म करने की है।

पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए गहलोत ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी ने 80 सीटें जीती थीं, लेकिन उसके 60 विधायकों को तोड़ लिया गया। इनमें से एक को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया। उन्होंने कहा कि वहां मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों भाजपा के हैं।

सत्ता पक्ष के सड़क पर उतरने पर भी साधा निशाना
अशोक गहलोत ने भाजपा के विरोध प्रदर्शनों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 80 वर्षों में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि विपक्ष के बजाय सत्ताधारी दल ही सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लोकतंत्र बचाने और अराजकता खत्म करने की बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश स्तर के पार्टी अध्यक्ष देशभर में घूमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा जो कर रही है, उसे देखकर लोग अब हंस रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मुलाकात का मतलब न निकालें': शरद पवार से मिले एकनाथ शिंदे, जानें राकंपा एसपी नेता को कब मिल सकती है छुट्टी

एसआईआर को लेकर पवन खेड़ा ने जताई चिंता
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिये लोगों की नागरिकता छीनने की आशंका है। उनके मुताबिक, यह लोगों के जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के अधिकार छीनने की साजिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी व्यक्ति को भारतीय नागरिक के रूप में ही मान्यता नहीं मिलेगी तो उसके पास क्या बचेगा?

इमरान प्रतापगढ़ी बोले- लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्रीय मंत्री के आधार कार्ड को लेकर दिए गए बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंत्री के बयान का मतलब है कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ आधार कार्ड के बजाय मतदाता पहचान पत्र के जरिये मिलेगा। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाता है तो उसे सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने लोगों से जागरूक होने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि सरकार केवल उनका वोट ही नहीं, बल्कि उनके अधिकार भी छीनना चाहती है। इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंचे। राहुल गांधी के आवास पर आयोजित इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा को तेज कर दिया।


कांग्रेस का इतिहास ही देश का इतिहास: डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार ने कहा, 'वे चाहते हैं कि पार्टी के लिए काम करने वाले, पार्टी के साथ जुड़े रहने वाले, पार्टी के प्रति वफादार रहने वाले और लगातार काम करते रहने वाले सभी कार्यकर्ता और कैडर और अधिक मजबूत और बेहतर बनें। यह एक दिवाली का जश्न था। बहुत अच्छे इंतजाम किए गए थे, और हम सभी ने खूब आनंद लिया। हम प्यार, एकता और शांति को साझा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'यह उनका अभियान नहीं है। यह राहुल गांधी का अभियान नहीं है। यह देश का अभियान है। यह लोगों की आवाज़ है और लोगों का वोट है। एक शांतिप्रिय राजनीतिक दल के रूप में, कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी, लोकतंत्र और संविधान दिया है। विपक्ष के नेता के तौर पर, वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं। हमारा एक इतिहास है। कांग्रेस का इतिहास ही देश का इतिहास है और कांग्रेस की ताकत ही देश की ताकत है। जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है, उसने समाज के हर वर्ग के साथ सब कुछ समान रूप से साझा किया है। वे इसी बात को बनाए रखना चाहते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed