Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde visits Sharad Pawar in hospital says he is doing very well

'मुलाकात का मतलब न निकालें': शरद पवार से मिले एकनाथ शिंदे, जानें राकंपा एसपी नेता को कब मिल सकती है छुट्टी

Fri, 06 Nov 2026 06:31 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 06 Nov 2026 06:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचकर शरद पवार का हाल जाना। चेस्ट इन्फेक्शन का इलाज करा रहे 85 वर्षीय पवार की हालत में सुधार है। शिंदे के मुताबिक, उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 

विज्ञापन
Eknath Shinde visits Sharad Pawar in hospital says he is doing very well
शरद पवार से मिले एकनाथ शिंदे - फोटो : एक्स (@mieknathshinde)

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। पवार (85) का एक निजी अस्पताल में चेस्ट इन्फेक्शन (छाती के संक्रमण) का इलाज चल रहा है, जहां उन्हें तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शिंदे ने क्या कहा? 
पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, 'उनकी (पवार की) हालत काफी बेहतर है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनकी स्थिति अच्छी है और उनका इच्छाशक्ति  भी मजबूत है।'
विज्ञापन


पवार ने शिंदे से क्या पूछा? 
शिंदे ने बताया कि अस्पताल में मुलाकात के दौरान, पवार ने राज्य में सूखे की स्थिति के बारे में पूछा, खासकर सतारा जिले के बारे में। इन दोनों प्रमुख नेताओं की जड़ें पश्चिमी महाराष्ट्र के इसी जिले से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री, जो सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिवसेना के प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राज्य में सूखे की स्थिति को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इस साल मानसून की कमी के कारण राज्य के 304 तालुका गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।

मुलाकात पर क्या बोले शिंदे? 
शिवसेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के एक प्रमुख नेता पवार के साथ हुई इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। शिंदे ने कहा कि पवार एक वरिष्ठ नेता हैं। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए की गई इस मुलाकात के पीछे कोई राजनीति नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, 'उनके साथ मेरे संबंध राजनीति से कहीं ऊपर हैं।'


अस्पताल के दौरे के दौरान, शिंदे के साथ उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा और महाराष्ट्र विधान परिषद के उप सभापति सचिन अहीर भी मौजूद थे। पवार को सबसे पहले 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। 4 नवंबर को वहां से छुट्टी मिलने के बाद उसी दिन उन्हें मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed