फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi explained chronology on the China border dispute, asked- What is the fear of the Modi government

सीमा विवाद पर राहुल के मोदी सरकार से तीखे सवाल, उन्हीं के बयानों को पेश कर बोले- डर किस बात का है?

Wed, 16 Sep 2020 01:53 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Sep 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi explained chronology on the China border dispute, asked- What is the fear of the Modi government
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi

भारत का चीन के साथ सीमा विवाद जारी है और इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर लगातार तीखा हमला बोला जा रहा है। कांग्रेस नेता सरकार को इस मुद्दे पर बैकफुट पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में, बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को निशाने पर लिया और सरकार द्वारा इस मुद्दे पर दिए गए अलग-अलग बयानों का जिक्र किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने सरकार से सवाल किया कि इस मुद्दे पर मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ खड़ी है या फिर चीन के साथ? राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'आप क्रोनोलॉजी समझिए: पीएम बोले कि कोई सीमा में नहीं घुसा, फिर चीन-स्थित बैंक से भारी कर्ज लिया, फिर रक्षा मंत्री ने कहा चीन ने देश में अतिक्रमण किया, अब गृह राज्य मंत्री ने कहा अतिक्रमण नहीं हुआ। मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ? इतना डर किस बात का?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि, आज ही राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने कहा कि पिछले छह महीने में चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। सदन में सरकार से पूछा गया कि पिछले छह महीने में चीन की तरफ से कितनी बार घुसपैठ की कोशिश हुई है। इसके जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि पिछले छह महीनों में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में चीन के साथ सीमा विवाद पर बयान देते हुए कहा था कि चीन की तरफ से यथास्थिति बदलने का प्रयास किया गया, लेकिन जवानों की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों को नाकामयाब कर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा, सरकार और सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed