फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi cancelled his early press conference on which BJP takes jibe on him

राहुल गांधी का सुबह 10 बजे होने वाला प्रेस कांफ्रेंस टला, भाजपा ने ली चुटकी

Fri, 22 Mar 2019 01:05 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 22 Mar 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi cancelled his early press conference on which BJP takes jibe on him
राहुल गांधी - फोटो : Instagram

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा अक्सर एक अनुभवहीन और गैर-गंभीर राजनेता के तौर पर पेश करती रहती है। शुक्रवार को राहुल ने अपनी सुबह होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को दोपहर दो बजे तक के लिए टाल दिया। जिसपर सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा का कहना है कि शायद राहुल सुबह उठ नहीं पाए होंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, 'ऐसा लगता है कि राहुल सुबह उठ नहीं पाए होंगे। वैसे भी सुबह झूठ न फैलाना बेहतर होता है।' दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष को शुक्रवार सुबह 10.15 बजे कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करना था।
विज्ञापन


इससे पहले कि प्रेस कांफ्रेस शुरू होती कांग्रेस ने घोषणा करते हुए कहा कि यह कांफ्रेंस अब दोपहर एक बजे होगी। हालांकि इस कांफ्रेंस का समय एक बार फिर बदल गया है। अब यह कांफ्रेंस दो बजे होगी। वहीं भाजपा के तंज पर कांग्रेस ने भी तुरंत पलटवार किया। कांग्रेस के संचार प्रभारी प्रणव झा ने कहा कि राहुल सुबह उठ गए थे और वह कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झा ने कहा, 'प्रिय भाजपा राहुल गांधी न केवल सुबह उठ गए थे बल्कि वह 9.15 बजे से कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। और अगर आपको जानने में दिलचस्पी है तो ये भी बता दें कि कमेटी इस पर भी चर्चा कर सकती है कि सरकार में गलत चीजों को बढ़ावा देने वाले 'चौकीदारों' को कैसे सजा दिलाई जाए।'


कांग्रेस ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह, दोपहर या रात में कोई प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। कांग्रेस ने लिखा, 'सुबह, दोपहर या रात, 'हमें 'चोर चौकीदार' को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सुनने में खुशी होगी। यदि वह ऐसा करने में सक्षम हैं तो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed