फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi asks jaitley, how can you make escape whose theft 9000 crore

राहुल ने जेटली से पूछा, देश छोड़कर कैसे भागे विजय माल्या?

Thu, 10 Mar 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 01:55 PM IST
सार

  • राहुल के निशाने पर सरकार
  • आखिर कैसे भागे विजय माल्या?
  • देश का धन चुराकर भागे माल्या

विज्ञापन
Rahul gandhi asks jaitley, how can you make escape whose theft 9000 crore
राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विजया माल्या के देश छोड़कर भाग जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा मोदी सरकार कहती है कि वह कालाधन वापस लेकर आएगी और जिसने सरकार के 9 हजार करोड़ चुराए हैं उन्हें देश से बाहर भागने दे रही है।

विज्ञापन


पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल ने कहा कि जब सदन के भीतर अरुण जेटली से विजय माल्या पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दुनियाभर की बातें की लेकिन इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। राहुल ने कहा कि अगर कोई गरीब चोरी करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है लेकिन माल्या को नहीं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा, '9 हजार करोड़ उठाकर माल्या जी भाग गए। अरुण जी से हमने पूछा माल्या जी देश से कैसे निकल गए? अरुण जी ने इतना बड़ा भाषण दिया लेकिन जवाब नहीं दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे भागने दिया माल्या को?

Rahul gandhi asks jaitley, how can you make escape whose theft 9000 crore
vijay mallya
सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा मोदी भारत में कालाधन वापस लाने की बात कहते हैं लेकिन 9 हजार करोड़ रुपए लेकर भागने वाले को रोक नहीं पाते।

राहुल ने कहा मोदी ने दोनों सदनों को संबोधित किया लेकिन सरकार के 'फेयर एंड लवली' प्रोग्राम पर कुछ नहीं कहा। गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइन के मालिक विजय माल्या पर 17 बैंको का कुल 9000 करोड़ रुपए बकाया है लेकिन माल्या यह कर्ज चुकाए बिना ही विदेश जा चुके हैं।

बुधवार को एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में माल्या के खिलाफ याचिका दायर की थी जिसमें उनका पासपोर्ट जब्त करने की बात कही गई थी जिससे की वह देश से बाहर न जा सकें। लेकिन सॉलिसिटर जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में जो बयान दिया उसमें उन्होंने बताया कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed