{"_id":"597c3d5c4f1c1b0a5b8b4bb6","slug":"rahul-gandhi-accuses-bjp-for-unrest-in-states-says-in-upa-all-was-peaceful","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पर राहुल ने साधा निशाना, कहा- भाजपा के आने के बाद से देश में अशांति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार पर राहुल ने साधा निशाना, कहा- भाजपा के आने के बाद से देश में अशांति
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपीए के काल में जहां चारों ओर शांति थी, वहीं आज की सरकार के काल में देशभर में केवल संकट है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में संकट, पश्चिम बंगाल में रोष, ऐसा ही हाल तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, सिक्किम और अन्य उत्तरपूर्वी राज्यों का हैं। जबकि यूपीए की सरकार में ये सभी राज्य शांत थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ में थे। उन्होंने जगदलपुर में रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए बीजेपी ने कई घोटाले किए है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों और दलितों की हत्या का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सबसे झूठ बोतले आई है, उसने इतना झूठ बोला है कि लोग अब सच मानने लगे हैं। उन्होंने केवल सत्ता पाने के लिए ये सब किया है।
विज्ञापन