{"_id":"597c294b4f1c1bff408b4b15","slug":"nitish-kumar-is-master-betrayer-says-mulayam-singh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीतीश सबसे बड़े 'विश्वासघाती', हरा नहीं पाए तो BJP की गोद में बैठ गए: मुलायम सिंह यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीतीश सबसे बड़े 'विश्वासघाती', हरा नहीं पाए तो BJP की गोद में बैठ गए: मुलायम सिंह यादव
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े नेता मुलायम सिंह यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार विश्वासघात में मास्टरी हासिल कर चुके हैं। वो सबसे बड़े धोखेबाज और मौका परस्त हैं। उन्होंने न सिर्फ लालू प्रसाद यादव को धोखा दिया है, बल्कि सोनिया गांधी और मुझे भी धोखा दिया।
नीतीश के भाजपा में शामिल होने का प्रशांत किशोर को नुकसान, छिना कैबिनेट दर्जा
मुलायम सिंह यादव यहीं नही रुके, उन्होंने नीतीश कुमार को पैंतराबाज करार देते हुए कहा कि नीतीश ने बीजेपी को रोकने की रणनीति बनाई और जब वो सभी को धोखा देते हुए सभी का साथ लेकर भी बीजेपी को नहीं हरा पाया, तो खुद ही जाकर बीजेपी की गोद में बैठ गया।

धोखेबाजी में नीतीश के पास मास्टरी
ईटी से बातचीत में मुलायम सिंह यादव ने नीतीश कुमार के भरोसे के राजनीतिज्ञ होने पर सवाल खड़े किए और कहा कि उसपर अब कोई भरोसा नहीं कर पाएगा। वो अपने शब्दों पर टिकने वाले राजनीतिज्ञ नहीं हैं। मुलायम ने कहा कि किसी भी नेता के लिए खुद की बातों पर टिके रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, नीतीश में यही बात नहीं है।
मुलायम सिंह यादव ने कि नीतीश को आगे बढ़ने के लिए जब सभी की जरूरत थी, तो वो सभी के साथ आ गया। पर जब लगा कि वो अब भी बीजेपी को नहीं हरा पाएगा, तब वो खुद ही बीजेपी की गोद में बैठ गया। जैसा, पहले सी ही वो बीजेपी के साथ रहा था। उन्होंने कहा कि नीतीश धोखेबाजी के मास्टर हैं। और उनसे बड़ा विश्वासघाती कोई और नहीं है।

कुर्सी बचाने के लिए 'करप्शन' को बनाया हथियार
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए 'करप्शन' को मुद्दा बनाया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वो साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी साथियों को साथ लेकर मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं। हमें अपनी विचारधारा से ऊपर उठकर बीजेपी का सामना करना है।