फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul claims OBC artisans, trapped in vicious circle of neglect, fail to succeed in textile sector, Hindi News

Congress: ओबीसी कारीगरों से मिले राहुल गांधी, बोले- हुनर की कद्र नहीं, इस वजह से असफल हो रहे हुनरमंद कारीगर

Sat, 12 Apr 2025 04:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 04:29 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ओबीसी कपड़ा कारीगरों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि- पिछड़े वर्गों के कई कुशल कारीगर कपड़ा क्षेत्र में सफल नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि वह उपेक्षा और अन्याय के दुष्चक्र में फंसे हैं।

विज्ञापन
Rahul claims OBC artisans, trapped in vicious circle of neglect, fail to succeed in textile sector, Hindi News
ओबीसी कारीगरों से मिले राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि पिछड़े वर्गों के कई कुशल कारीगर कपड़ा क्षेत्र में सफल नहीं हो पा रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह उपेक्षा और अन्याय के इस दुष्चक्र को तोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने एक कपड़ा कारीगर की कार्यशाला में अपने दौरे का वीडियो साझा किया, जो फैशन डिजाइन क्षेत्र में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Maharashtra: महायुति में संरक्षक मंत्रियों पर खींचतान, अमित शाह ने NCP सांसद के घर पर किया लंच; ये नेता शामिल
विज्ञापन

Rahul claims OBC artisans, trapped in vicious circle of neglect, fail to succeed in textile sector, Hindi News
कपड़ा कारीगरों से मिले राहुल गांधी - फोटो : PTI
राहुल गांधी ने आजमाया हाथ
इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यशाला में कारीगरों से मुलाकात की और इस व्यापार में हाथ आजमाया। हिंदी में एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'मैंने कभी किसी ओबीसी को कपड़ा डिजाइन उद्योग के शीर्ष पर नहीं देखा।' यह बात विक्की नामक एक युवा ने कही, जिसने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में अपना कारोबार खड़ा किया है।'



हुनर की कोई कद्र नहीं है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उनके कारखाने में कारीगर दिन में 12 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं और सुई-धागे से जादू बुनते हैं। लेकिन स्थिति वही है, हुनर की कोई कद्र नहीं है।' उन्होंने कहा कि अन्य उद्योगों की तरह बहुजनों का न तो कपड़ा और फैशन क्षेत्र में प्रतिनिधित्व है, न ही शिक्षा तक पहुंच है और न ही नेटवर्क में जगह है।

Rahul claims OBC artisans, trapped in vicious circle of neglect, fail to succeed in textile sector, Hindi News
कपड़ा कारीगरों से मिले राहुल गांधी - फोटो : PTI
यह भी पढ़ें - Manipur: 'मणिपुर में कानून-व्यवस्था में हुआ सुधार, जल्द ही बनेगी नई सरकार', भाजपा विधायक ने किया बड़ा दावा

मेरी लड़ाई इस दुष्चक्र को तोड़ने की है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- जब मैं विक्की (कपड़ा कारीगर) जैसे प्रतिभाशाली लोगों से मिलता हूं, तो उनके काम को सीखने की कोशिश करता हूं, ताकि दुनिया भारतीय युवाओं की असली प्रतिभा को देख सके। यह जानना चाहिए कि सक्षम और मेहनती होने के बावजूद ये युवा अभिमन्यु (महाभारत के) की तरह उपेक्षा और अन्याय के दुष्चक्र में फंसे हुए हैं। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, 'मेरी लड़ाई इस दुष्चक्र को तोड़ने की है ताकि हर कुशल व्यक्ति को सिस्टम में प्रवेश करने का रास्ता मिल सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed